IPL Auction 2023: आयरलैंड का खिलाड़ी हुआ मालामाल, 50 लाख बेस प्राइस वाले जोशुआ लिटल करोड़ों में बिके

आईपीएल नीलामी में कुछ खिलाड़ी बड़ी रकम में बिके हैं। आयरलैंड के क्रिकेटर जोश लिटल ने भी इस बार चौंकाने वाली राशि हासिल की है।

Joshua Little

IPL Auction 2023: आईपीएल नीलामी में कुछ हैरान करने वाली बिड देखने को मिली। कई दिग्गज अनसोल्ड रहे लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी थे, जिनके लिए टीमों ने जोर लगा दिया। आयरलैंड के जोशुआ लिटल उनमें से एक हैं। लिटल के लिए गुजरात टाइटंस ने बड़ी बोली लगाई और बिड वॉर में जीत दर्ज कर उनको अपने साथ शामिल कर लिया। जोशुआ लिटल पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद तो थी लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि उनको इतना बड़ा अमाउंट मिलने वाला है। (Photo: Twitter)

आयरलैंड से आने वाले इस गेंदबाज की ब्रेस प्राइस 50 लाख रूपये है लेकिन इससे काफी गुना ज्यादा पैसा उनको मिला है। जोशुआ लिटल के लिए कुछ टीमों ने बिड की लेकिन शायद गुजरात ने पहले से ही उनको शामिल करने के बारे में सोचा हुआ था। अंत में गुजरात ने उनको 4 करोड़ 40 लाख रूपये की बड़ी रकम में शामिल कर लिया। यह हैरान करने वाली राशि है लेकिन गुजरात ने एक विशेषज्ञ गेंदबाज लेने के लिए इतनी बड़ी राशि लगाने का निर्णय लिया।

जोशुआ लिटल तब चर्चा में आए जब उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक हासिल कर ली। उन्होंने कीवी टीम के दिग्गजों को पवेलियन भेजते हुए हैट्रिक ली थी। एडिलेड में खेलते हुए लिटल ने कीवी कप्तान केन विलियमसन को पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने जेम्स नीशम और मिचेल सैंटनर को पवेलियन की राह दिखा दी। इस तरह उन्होंने वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक हैट्रिक ली। इसका फल उनको आईपीएल में बड़ी रकम के साथ मिला है।

अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में जोशुआ लिटल ने कुल 53 टी20 मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 62 विकेट अपने नाम किये हैं। 23 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है। एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 22 मुकाबले खेलते हुए 33 विकेट अपने नाम किये हैं। आईपीएल में उनका प्रदर्शन देखने लायक होगा। गुजरात ने उन पर भरोसा दिखाया है, अब जोशुआ को इस पर खरा उतरना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+