IPL 2023: टीम इंडिया से खेलने के सवाल पर रिंकू का सीधा जवाब, कहा किस्मत में होगा तो खेलेंगे

रिंकू सिंह ने इस आईपीएल में बड़ा धमाका कर दिया था। उनकी बैटिंग देखकर अब यही सवाल उठ रहा है कि टीम इंडिया में कब खेलेंगे।

Rinku Singh

Rinku Singh on playing for India: आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हुए एक बड़ा धमाका करने वाले खिलाड़ी का नाम रिंकू सिंह है। रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम 5 गेंदों में छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई थी। वहीं से केकेआर के इस खिलाड़ी की चमक हर जगह दिखी। आज वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद रिंकू सिंह को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग भी उठी है। कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने कहा था कि जल्दी ही रिंकू टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं। इस क्रिकेटर ने इस बारे में एक अलग ही बयान दिया है।

रिंकू सिंह का कहना है कि उन्होंने ज्यादा नहीं सोचा है। क्रिकेटनेक्स्ट को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू सिंह ने कहा है कि मैं इंडिया खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मैं इंडिया-विन्डिया के बारे में इतना सोच नहीं रखा। जो भी किस्मत में होगा मिल जाएगा। रिंकू ने कहा कि मैंने यह भी नहीं सोचा था कि पांच छक्के लगा पाउंगा। इंडियन टीम में चयन होने के बारे में भी नहीं सोच रहा।

उन्होंने कहा कि मेरा हमेशा का एक साधारण रूटीन है। मैं जिम जाता हूं और ट्रेनिंग करता हूं। इंडिया खेलना किस्मत में होगा, तो खेल जाएँगे। एक सवाल रिंकू से यह भी था कि स्टेडियम में खेलते हुए उनके पेरेंट्स ने नहीं दकेह है। इस पर उन्होंने कहा कि अगर भारत से खेलने का मौका मिलता है, तो वह माता-पिता को बुलाएँगे।

जब रिंकू सिंह से पूछा गया कि धोनी, कोहली और रोहित से आपकी मुलाकात हुई थी। इसके बारे में कुछ बताएं। इसे लेकर उन्होंने कहा कि ज्यादा कुछ नहीं था। नॉर्मल हाय-हैलो ही हुआ था। इस तरह रिंकू ने बिना कुछ छुपाये हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया। मैदान पर भी उनका साधारण और शांत रवैया रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+