GT vs SRH: दो सीजन... 1000 रन.. शुभमन गिल ने रचा इतिहास, गुजरात टाइटंस के लिए बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad, Shubman Gill : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुभमन गिल ने गुजरात को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई है।

Shubman Gill

GT vs SRH, 62nd Match, Indian Premier League 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों के खिलाफ गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम को शुभमन गिल ने धमाकेदार शुरुआत दिलाने का काम किया।

गिल ने जीता दिल: शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा की सलामी जोड़ी ने गुजरात के लिए पारी का आगाज किया। गुजरात को पहले ही ओवर में ऋद्धिमान साहा के रूप में बड़ा झटका लगा। लेकिन इसके बाद शुभमन गिल ने एक छोर से लगातार तेज गति से रन बनाने का सिलसिला जारी रखा। गुजरात की टीम ने सिर्फ 4 ओवर में ही अपने पचास रन पूरे कर लिए थे।

गिल ने जड़ा अर्धशतक: शुभमन गिल ने 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान गिल गुजरात के लिए एक हजार रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। शुभमन गिल ने दो सीजन के दौरान ही यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।

हैदराबाद की खऱाब फील्डिंग: गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं थी और ऋद्धिमान साहा को पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने स्लिप में अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेज दिया। लेकिन इसके बावजूद हैदराबाद के फील्डर और गेंदबाज गुजरात के दूसरे बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके।

147 रनों की साझेदारी: साहा के आउट होने के बाद साई सुदर्शन बल्लेबाजी करने आए। साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ 147 रनों की साझेदारी निभाई। साई सुदर्शन को इस मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया, जिसका उन्होंने जमकर फायदा उठाया है। वह 47 रन बनाकर आउट हुए।

लखनऊ के खिलाफ बनाए थे 94 रन: इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली थी। शुभमन गिल ने 51 गेंदों में नाबाद 94 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। वह अपना शतक पूरा करने से महज 6 रनों से चूक गए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में उनका अहम रोल रहा।

शुभमन गिल का रिकॉर्ड

आईपीएल 2020 में 440 रन।
आईपीएल 2021 में 478 रन।
आईपीएल 2022 में 483 रन।
आईपीएल 2023 में 503* रन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+