Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - गुजरात vs हैदराबाद
IPL 2023 Kal Ka Match, GT vs SRH Kaun Jita: आईपीएल में सोमवार को खेले गए एक अहम मुकाबले में गुजरात ने हैदराबाद को हराने में कामयाबी हासिल की है।

IPL 2023 Kal Ka Match, GT vs SRH Kaun Jita: गुजरात टाइटंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद जीत हासिल करने में नाकाम रही। इस हार के साथ ही हैदराबाद की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गई। 189 रनों का पीछा करते हुए हैदराबाद की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी।
गुजरात ने जीता मैच: गुजरात ने 34 रन से हैदराबाद को हराकर दो अहम अंक बटोर लिए हैं। 189 का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 154 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। गुजरात की टीम अंक तालिका में टॉप पर है। गुजरात अब टॉप एक या दो पर बरकरार रहेगी और उसे फाइनल खेलने के लिए दो चांस मिलेंगे।
क्लासेन ने लड़ी लड़ाई: हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेली। क्लासेन ने 44 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली। हेनरिक क्लासेन के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा की कहर बरपाती गेंदों पर हैदराबाद के बल्लेबाज एक के बाद एक गलत शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाते चले गए।
फ्लॉप रहे हैदराबाद के बल्लेबाज: अनमोलप्रीत सिंह चार गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा को यश दयाल ने ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट कराया। राहुल त्रिपाठी को मोहम्मद शमी ने राहुल तेवतिया के हाथों कैच आउट कराया। कप्तान एडन मार्करम भी मोहम्मद शमी की गेंद पर दसून शनाका के हाथों कैच आउट हो गए। सनवीर सिंह भी बल्ले से अपना योगदान नहीं दे सके।
गुजरात ने बनाए 188 रन: इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 9 विकेट खोकर 188 रन बनाए थे। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 101 रनों की पारी खेली। शुभमन गिल ने आईपीएल करियर का अपना शतक लगाया। वहीं हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने पांच विकेट झटकने का काम किया।
हैदराबाद प्लेऑफ से बाहर: इस हार के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गई है। हैदराबाद को इस सीजन दो मैच और खेलने हैं। अगर हैदराबाद की टीम दोनों मैच जीत भी जाती है तो भी उसके सिर्फ 12 प्वाइंट्स ही हो सकेंगे। दिल्ली के बाद हैदराबाद प्लेऑफ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications