GT vs SRH, Toss: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, खतरनाक खिलाड़ी बाहर, जानें प्लेइंग 11

Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad, Toss Updates: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गुजरात के खिलाफ इस मैच में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है।

Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad

GT vs SRH, 62nd Match, Indian Premier League 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद की कोशिश गुजरात को कम से कम स्कोर पर रोक कर टारगेट चेज करने की होगी। राजस्थान के खिलाफ टीम को जीत दिलाने वाले ग्लेन फिलिप्स को हैदराबाद ने प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है।

दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी: गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है। सनराइजर्स हैदराबाद अगर यहां एक मैच और हार जाती है तो वह दिल्ली के बाद प्लेऑफ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। वहीं गुजरात की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की होगी।

गुजरात का पलड़ा भारी: गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर है। गुजरात की कोशिश हैदराबाद को पटखनी देकर प्लेऑफ में सीट पक्की करने की होगी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम ने अब तक इस सीजन खेले गए 12 मैचों में से 8 मैच में जीत हासिल की है। गुजरात लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

दोनों टीमों के बीच ऐसा है रिकॉर्ड: सनराइजर्स की टीम के लिए अब तक सीजन फीका ही रहा है। टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की नाकामी के कारण टीम को कई करीबी मुकाबलों में भी हार का सामना करना पड़ा। बल्लेबाजों के अलावा टीम के गेंदबाज भी इस सीजन लय में नहीं दिखे। गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अभी तक सिर्फ 2 मैच खेले गए हैं। जिनमें दोनों ही टीमों ने 1-1 बार मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए फैंस टीवी पर लाइव देख सकते हैं। वहीं मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप के जरिए फ्री में की जाएगी। फैंस बिना पैसा खर्च किए यहां मैच को फ्री में देख सकते हैं।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, दासुन शनाका, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, सनवीर सिंह, मयंक मारकंडे, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, टी नटराजन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+