GT vs RR Match Prediction: 4 गेंदबाज आज उखाड़ डालेंगे बल्लेबाजों के स्टंप, लेंगे सबसे ज्यादा विकेट
GT vs RR Match Prediction: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस दोनों के पास धाकड़ गेंदबाज हैं, इस मैच में ये चार गेंदबाज चमक सकते हैं।

GT vs RCB Bowlers prediction in Hindi: आईपीएल में रविवार को डबल हेडर का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होना है। राजस्थान और गुजरात दोनों टीमों का बेहतरीन खेल अब तक देखने को मिला है। अहमदाबाद में होने वाले इस मैच में भी एक कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
गुजरात टाइटंग और राजस्थान रॉयल्स के पास बेहतरीन गेंदबाजों की खेप है। दोनों टीमों की तरफ से विपक्षी टीमों के सामने चुनौती पेश की गई है। इस मैच में दोनों टीमों से 4 टॉप गेंदबाज ऐसे हैं, जो सबसे ज्यादा विकेट हासिल कर सकते हैं। राजस्थान और गुजरात दोनों ने गेंदबाजी में बेहतरीन काम किया है।
युजवेंद्र चहल
राजस्थान रॉयल्स के लिए चहल ने प्रभावशाली काम किया है। इस सीजन अब तक चहल ने कुल 4 मैचों में 10 विकेट हासिल किये हैं। एक बार उन्होंने पारी में 4 विकेट भी झटके हैं। गुजरात के खिलाफ भी चहल कमाल कर सकते हैं। वह इस मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हो सकते हैं।
राशिद खान
गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले राशिद खान भी टैली में टॉप गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हैं। राशिद खान ने गुजरात के लिए कुल चार मैचों में 9 विकेट झटके हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में वह तीसरे स्थान पर हैं। राशिद खान भी इस मैच में टॉप विकेट टेकर साबित हो सकते हैं।
अल्जारी जोसेफ
इस सीजन के टॉप दस गेंदबाजों में अल्जारी जोसेफ का नाम भी शामिल है। वह सातवें स्थान पर मौजूद हैं। अल्जारी जोसेफ ने इस सीजन अब तक कुल 4 मैच खेलकर 7 विकेट अपने नाम किये हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उनके पास विकेटों की संख्या बढ़ाने का मौका रहेगा। वह सबसे ज्यादा विकेट ले सकते हैं।
रविचंद्रन अश्विन
इस ऑफ़ स्पिनर ने भी प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया है। अश्विन ने रॉयल्स के लिए 4 मैचों में 6 विकेट झटके हैं। वह रन रोकने का काम मुख्य तौर पर करते हैं। अश्विन की गेंदबाजी से गुजरात के बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वह मैच में सबसे ज्यादा विकेट ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications