Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - मुंबई vs केकेआर, गुजरात vs राजस्थान
IPL 2023 Kal Ka Match, GT vs RR, MI vs KKR Kaun Jita: आईपीएल में रविवार को डबल हेडर मुकाबला खेला गया। दिन के पहले मुकाबले में मुंबई ने केकेआर को हराने का काम किया।

IPL 2023 Kal Ka Match, GT vs RR, MI vs KKR Kaun Jita: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। रविवार को खेले गए डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में राजस्थान ने आखिरी ओवर में गुजरात को तीन विकेट से पटखनी दी।
चार गेंद पहले जीता मैच: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 177 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने 19.2 ओवर में सात विकेट पर 179 रन बनाने का काम किया। राजस्थान के लिए कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए।
राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं: राजस्थान के सलामी बल्लेबाज गुजरात के सामने अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रहे। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर दोनों का ही बल्ला इस मुकाबले में खामोश रहा। यशस्वी जायसवाल सात गेंद में एक रन बनाकर हार्दिक पंड्या की गेंद पर स्लिु में कैच आउट हो गए।
जोस बटलर भी हुए बोल्ड: यशस्वी जायसवाल के बाद जोस बटलर भी आउट होकर पवेलियन की ओर अपने कदम बढ़ा दिए। मोहम्मद शमी ने जोस बटलर को क्लीन बोल्ड कर राजस्थान को बड़ा झटका दिया। देवदत्त पडिक्कल 25 गेंद पर 26 रन बनाकर मोहित शर्मा को कैच थमा बैठे।
मुंबई को मिली दूसरी जीत: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हराकर इस सीजन की अपनी दूसरी जीत हासिल की। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए थे, जिसे मुंबई की टीम ने पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।
अय्यर का शतक बेकार: कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 104 रन वेंकटेश अय्यर ने बनाने का काम किया। लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रही। वेंकटेश अय्यर के अलावा टीम का कोई और बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। जिस वजह से केकेआर 200 से कम ही स्कोर बना पाई।












Click it and Unblock the Notifications