IPL 2023 GT vs RR: पिछले सीजन के चैम्पियन और रनर-अप का मुकाबला, आज बन सकते हैं ये रिकॉर्ड

आईपीएल 2023 में आज पिछले सीजन के फाइनल का ही एक रिपीट मुकाबला लग रहा है जहां डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम रनर-अप राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेंगे।

IPL 2023 GT vs RR Match

IPL 2023 in Hindi: आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। यह पिछले सीजन के फाइनल का ही दोहराव लगता है जहां नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के इसी मैदान पर जीटी ने राजस्थान को हराकर पहला खिताब जीता था।

यह मुकाबला अहमदाबाद में गुजरात की टीम के होमग्राउंड में हो रहा है और दो बेहतरीन टीमें एक दूसरे के खिलाफ जोर-आजमाइश करती हुई दिखाई देंगी। दोनों ही टीमों ने अभी तक चार में से तीन मुकाबले जीते हैं लेकिन रन रेट के आधार पर राजस्थान की टीम नंबर एक पर मौजूद है।

टीम परफॉर्मेंस की बात करें तो गुजरात की टीम बीस साबित होती है क्योंकि उन्होंने अभी तक हारा अपना एकमात्र मुकाबला रिंकू सिंह के चमत्कारी प्रदर्शन की बदौलत ही हारा है। ऐसे में जॉस बटलर एंड कंपनी को हार्दिक पांड्या की टीम को उसके घर में मात देने के लिए अपना ए प्लस गेम दिखाना होगा।

जीटी vs आरआर आज के मैच के रिकॉर्ड- संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स का पहला 3000 आईपीएल रन बनाने वाला खिलाड़ी बनने के लिए केवल 54 और रन चाहिए। हार्दिक पांड्या को आईपीएल में 2000 रन के लिए केवल 16 रनों की दरकार है।

हार्दिक इस लीग में 50 विकेट ले चुके हैं। अभी तक केवल 5 खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने आईपीएल में 50 विकेट लेने के अलावा दो हजार रन भी पूरे किए हैं। हार्दिक पांड्या ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे।

इन आंकड़ों से रहना होगा सावधान- वहीं कुछ आंकड़े ऐसे भी हैं जो दोनों दोनों टीमों को ध्यान रखने होंगे। जैसे कि शुभमन गिल बोल्ट और चहल जैसे गेंदबाजों के सामने बहुत अच्छे स्ट्राइक रेट से रन नहीं बना पाए हैं।

संजू सैमसन ने मोहम्मद शमी की जमकर पिटाई की है और सिर्फ एक बार आउट होते हुए उनकी 28 गेंदों पर 54 रन बनाए हैं। लेकिन सिमरोन हेट मायर के साथ कहानी बिल्कुल अलग है। उन्होंने T20 क्रिकेट मैच पांच बार शमी का सामना किया है जिसमें 4 बार भारतीय गेंदबाज ने उनको आउट किया है।

गुजरात टाइटंस अगर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करती है तो डेविड मिलर पर नजरें होंगी जिन्होंने आईपीएल 2022 से अब तक 11 पारियों में चेज करते हुए सिर्फ दो बार ही आउट होने का रिकॉर्ड बनाया है और इस दौरान 150 से ऊपर से स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+