GT vs MI: गुजरात और मुंबई के मैच में रनों की बारिश, जानें आईपीएल में आज का मैच कौन जीतेगा?
GT vs MI: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमें संतुलित नज़र आ रही है। गुजरात के पास गेंदबाजी विभाग में काफी बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

GT vs MI Match Winner Prediction: आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच महामुकाबला होना है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की संभावना है। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या के साथ खेले हैं। पांड्या को भी रोहित शर्मा की रणनीति के बारे में चीजें पता होती हैं। दोनों टीमों में धाकड़ खिलाड़ी हैं।
रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को तीन मैचों में जीत मिली है, तीनों मैच मुंबई ने लगातार जीते थे। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को उनके ही घर में पंजाब ने हराया था। गुजरात की टीम ने इस सीजन अब तक चार मैचों में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी अच्छी फॉर्म से भी गुजर रहे हैं। यहां जीत और हार को लेकर प्रिडिक्शन देखा जा सकता है।
GT vs MI, बल्लेबाजी विभाग
इस विभाग में तो मुंबई इंडियंस की टीम आगे दिखाई देती है। मुंबई के पास रोहित शर्मा, ईशान किशन, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी हैं। सभी खिलाड़ी फॉर्म में हैं। गुजरात के पास शुभमन गिल, पांड्या, डेविड मिलर जैसे बड़े नाम हैं। मुंबई का पलड़ा यहां भारी है।
GT vs MI, गेंदबाजी विभाग
गेंदबाजी की तरफ नज़र डाली जाए तो गुजरात आगे दिखाई देती है। गुजरात के पास मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ और राशिद खान जैसे दिग्गज हैं। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी विभाग में जोफ्रा आर्चर और बेहरेनडॉर्फ के अलावा पीयूष चावला हैं। अर्जुन तेंदुलकर के पास अनुभव की कमी है।
GT vs MI, ऑल राउंडर विभाग
गुजरात टाइटंस के पास ऑल राउंडरों की भरमार नज़र आती है। विजय शंकर, राहुल तेवतिया और राशिद खान जैसे खिलाड़ी उनके पास हैं। मुंबई इंडियंस में कैमरन ग्रीन मुख्य ऑल राउंडर हैं। उनके अलावा अर्जुन तेंदुलकर भी हैं लेकिन उनको अभी तक बैटिंग का मौका नहीं मिला है। यहाँ भी गुजरात की टीम आगे है।
आईपीएल में आज का मैच कौन जीतेगा
सभी डिपार्टमेंट की तरफ देखने पर गुजरात की टीम का पलड़ा भारी दिखाई देता है। मुंबई इंडियंस की बैटिंग यूनिट उनको मैच जिता सकती है। सामूहिक प्रदर्शन में गुजरात को जीत दर्ज करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम भी मुकाबले में जीत दर्ज कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications