GT vs MI Match: मुंबई इंडियंस का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में नजर आए जसप्रीत बुमराह
MI vs SRH Match: मुंबई इंडियंस की टीम में जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी की कमी की भरपाई नहीं हो पा रही है। लेकिन यह गेंदबाज आज के मुकाबले में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने स्टेडियम में मौजूद रहा।

IPL 2023 MI vs SRH Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मैच नंबर 35 में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का मुकाबला हो रहा है। इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह अपनी टीम की हौसला अफजाई करने के लिए मौजूद है। (Photo- Social Media)
बुमराह अपनी कमर की सर्जरी के चलते अभी क्रिकेट से लंबे समय के लिए दूर हैं और पूरे आईपीएल सीजन से भी बाहर हैं। इससे पहले ऋषभ पंत को भी दिल्ली कैपिटल्स के मैच के दौरान स्टेडियम में चीयर्स करते हुए देखा गया था और अब उसी तर्ज पर जसप्रीत बुमराह भी मौजूद हैं।
बुमराह एमआई की टीम के लिए प्रमुख गेंदबाज रहे हैं जिनके बिना यह टीम इस सीजन में काफी चुनौतियों का सामना कर रही है। बीसीसीआई ने आज 25 अप्रैल को डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए अपनी 15 सदस्य टीम की घोषणा भी कर दी है जिसमें बुमराह का नाम नहीं है।
Recommended Video

जसप्रीत बुमराह पिछले महीने अपनी कमर की सर्जरी कराने के लिए न्यूजीलैंड गए थे। वह पिछले साल सितंबर से क्रिकेट से बाहर है। बुमराह को पिछले महीने इन्हीं दिनों मुंबई इंडियंस की टीम के साथ देखा गया था और सर्जरी के बाद यह पहली बार था जब वे सार्वजनिक तौर पर क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ नजर आए थे।
तब बुमराह जोफ्रा आर्चर के साथ मुंबई के ब्राबोर्न स्टेडियम में बात कर रहे थे। पिछली आईपीएल की मेगा नीलामी में ₹8 करोड़ में खरीदे गए जोफ्रा आर्चर भी बुमराह की भरपाई नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि वह भी अपनी फिटनेस के चलते सभी मैच नहीं खेल पा रहे हैं। मुंबई इंडियंस की टीम तीन हार और तीन जीत के साथ छठे स्थान पर मौजूद है।
आज के मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ












Click it and Unblock the Notifications