GT vs MI, Toss: फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए कितने बजे शुरू होगा मुंबई-गुजरात का मैच

Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Qualifier 2 : मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था। मुंबई की टीम के जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।

IPL 2023

GT vs MI, Qualifier 2, Indian Premier League 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तेज बारिश के कारण टॉस निर्धारित समय 7 बजे नहीं हो सकी। बारिश के कारण मैच को आधे घंटे लेट कर दिया गया है। इस मैच का टॉस 7:45 पर होगा, जबकि मैच की शुरुआत 8 बजे होगी। आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने पिछले कुछ मुकाबलों से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

फाइनल के लिए जंग: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश कर लेगी। गुजरात की टीम ने पिछले साल आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। जबकि मुंबई ने अब तक आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक पांच बार इस खिताब को अपने नाम किया है। दोनों ही टीम की कोशिश एक बार फिर फाइनल में एंट्री पाने की होगी।

मुंबई का पलड़ा भारी: रोहित शर्मा की टीम का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के खिलाफ अच्छा रहा है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान मुंबई ने 2 और गुजरात ने एक मैच जीता है। गुजरात के लिए शुभमन गिल फॉर्म में हैं। जबकि मुंबई की तरफ से अधिकतर बल्लेबाजों के बल्ले से रन निकल रहे हैं। सूर्याकुमार यादव और कैमरुन ग्रीन टीम के लिए मिडल ओवर में तेज गति से रन बनाने में सफल रहे हैं।

गुजरात देगी टक्कर: मुंबई इंडियंस के लिए गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज करना इतना आसान भी नहीं होगा। ये सीजन गुजरात के लिए शानदार रहा है। लीग स्टेज में सबसे अधिक मैच जीतने वाली टीम हार्दिक पंड्या की गुजरात ही है। गुजरात ने लीग स्टेज में खेले गए 14 में से 10 मुकाबलों में जीत हासिल की थी और टीम 20 अंकों के साथ टॉप पर रही।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, यश दयाल, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11: ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडोर्फ, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+