GT vs MI: अभिनव की 'मनोहर' पारी, मिलर का 'किलर' अंदाज, तेवतिया के 'तेवर' के चलते जीटी ने भरी ऊंची उड़ान

IPL 2023 in Hindi: आज के मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम शुरुआती लड़खड़ाहट दिखाने के बाद अंतिम ओवरों में बहुत ही तूफानी अंदाज में नजर आई।

IPL 2023 GT vs MI Match in Hindi

GT vs MI Today Match in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 35वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम अपने घरेलू मैदान अमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का मुकाबला कर रही है जहां डेविड मिलर और अभिनव मनोहर के बीच जबरदस्त साझेदारी के दम पर मेजबान टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बना डाले। (Photo- Gurajat Titans Twitter)

एक समय 160 के करीब पर जाती दिख रही जीटी के लिए अंतिम ओवरों में मिलर ने 22 गेंदों पर 46, अभिनव मनोहर ने 21 गेंदों पर 42 और तेवतिया ने 5 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली। वर्ना एक समय टाइटंस का स्कोर 12.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 101 रन था।

पहले अभिनव ने मनोहर शॉट्स लगाए और फिर मिलर भी अपने किलर अंदाज में वापस आ गए। अभिनव के आउट होने के बाद लगे हाथ तेवतिया ने भी चंद गेंदों पर अपना बड़ा प्रभाव छोड़ दिया। मिलर-मनोहर ने कैमरन ग्रीन के दो ओवर में 39 रन देकर मैच को पूरी तरह बदल दिया।

इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और एक बढ़िया शुरुआत भी पाई। इस मैच में रिद्धिमान साहा से काफी उम्मीदें थी लेकिन वह केवल 4 रन बनाकर अर्जुन तेंदुलकर का शिकार हुए।

अर्जुन तेंदुलकर शुरुआती ओवरों में जिस तरह के गेंदबाज के तौर पर विकसित होते जा रहे हैं उसको देखते हुए मुंबई इंडियंस और सचिन तेंदुलकर दोनों काफी खुश होने चाहिए। अर्जुन ने शुरुआती 2 ओवरों में 9 रन देकर एक विकेट लिया।

Recommended Video

    IPL 2023: Shubman Gill की शानदार फॉर्म जारी, Mumbai Indians के खिलाफ जड़ा अर्धशतक | वनइंडिया हिंदी

    इस मुकाबले में साहा के आउट होने के बाद आए हार्दिक पांड्या को भी नई पोजीशन ज्यादा नहीं जमी और पीयूष चावला की गेंद पर 13 रन बनाकर चलते बने। फिर शंकर से काफी उम्मीदें थी क्योंकि वे अच्छी फॉर्म में थे, लेकिन ऐसा लगता है कि दो मैचों का ब्रेक उनके लिए खराब साबित हुआ है और आज केवल 16 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए।

    इसी बीच अर्धशतक लगाकर खेल रहे शुभमन गिल सूर्यकुमार यादव को कुमार कार्तिकेय की गेंद पर कैच थमा बैठे। कुमार कार्तिकेय मुंबई की टीम में पहले भी एक मैच खेले हैं जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई थी। लेकिन उसके बाद इनको मौका नहीं दिया।

    आज कुमार ने 4 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट लिया और पीयूष चावला ने 4 ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए। इस दौरान एमआई ने मध्यक्रम को काफी हद तक बांधने की कोशिश की लेकिन डेविड मिलर और अभिनव मनोहर ने बढ़िया पारी खेलते हुए गुजरात की इनिंग का मोमेंटम तेजी से शिफ्ट कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+