GT vs MI Match: मुंबई की बॉलिंग डेथ ओवर में फिर लखड़खडाई , जीटी ने IPL में बना दिया अपना अब तक का बेस्ट स्कोर
गुजरात टाइटंस की टीम ने डेथ ओवर में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को आड़े हाथों लेते हुए इस कदर उनकी धुनाई की कि आज आईपीएल में जीटी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बन गया है।

IPL 2023 GT vs MI: गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस को धराशाई करते हुए बल्लेबाजी का जो नजारा पेश किया है वह जल्द भुलाया नहीं जा सकेगा। किस तरह से कोई टीम देखते ही देखते 200 पार कर सकती है वो इस मैच में देखने को मिला।
मुंबई इंडियंस के हाथों टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग के लिए मजबूर हुई मेजबान टीम रिद्धिमान साहा, हार्दिक पांड्या और विजय शंकर जैसे खिलाड़ियों के चलते आउट होने के बाद एक बड़े स्कोर को पाने के लिए जूझ रही थी।
इस दौरान शुभमन गिल एक छोर थामकर बैठे थे तो डेविड मिलर धीरे-धीरे जमने की कोशिश कर रहे थे। गिल अपनी पारी को आगे बढ़ा पाते, इससे पहले वे भी 56 रन बनाकर आउट हो गए और 12.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाकर जीटी संघर्ष की स्थिति में थी।
तब अभिनव मनोहर जैसे नए बल्लेबाज वो टॉप की पारी खेली। अपनी प्रतिभा की झलक दिखा चुका यह बल्लेबाज आज सही मायनों में चमका है जहां उन्होंने केवल 21 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली और डेविड मिलर के साथ जबरदस्त 71 रनों की साझेदारी से मैच को इस कदर पलटा कि गुजरात ने आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ टोटल बना दिया। इसमें राहुल तेवतिया ने भी 5 गेंदों पर 20 रन बनाए।
Recommended Video

यह इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है क्योंकि इससे पहले उन्होंने इसी सीजन में केकेआर के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए थे जो उनका अब तक का बेस्ट था। इससे पहले ये टीम कभी भी 200 रन पार नहीं कर पाई थी। जीटी आगे और भी ज्यादा रन बनाएगी क्योंकि यह उनका केवल दूसरा सीजन है।
दूसरी और मुंबई इंडियंस की टीम के आंकड़े उनको डराएंगे। लगातार तीन मैच जीतने के बाद अपने रंग में दिखाई दे रही इस टीम ने पिछले दो मैचों में अपना बेड़ा गर्क कर दिया है। रोहित शर्मा एंड कंपनी ने पंजाब के खिलाफ हुए मुकाबले में भी डेथ ओवर में 96 रन खर्च किए थे।
आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी वे 77 रन खर्च कर चुके हैं। कुल मिलाकर इन दो मैचों में 10 ओवर में 173 रन खर्च हो चुके हैं और ऐसा घटिया प्रदर्शन करके कोई भी टीम चैम्पियन नहीं बन सकती।












Click it and Unblock the Notifications