Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - गुजरात vs मुंबई

IPL 2023 Kal Ka Match, GT vs MI Kaun Jita: गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई के खिलाफ एक धमाकेदार जीत हासिल की।

Gujarat Titans vs Mumbai Indians

IPL 2023 Kal Ka Match, GT vs MI Kaun Jita: आईपीएल मगलवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एकतरफा मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुजरात ने मुंबई को 55 रनों से बड़ी हार थमा दी है। इस हार के साथ मुंबई की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है। गुजरात के खिलाफ मुंबई का कोई बल्लेबाज नहीं चल सका।

152 रन ही बना सकी मुंबई: गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 208 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए नेहल वधेरा 21 गेंद में 40 रन बनाने का काम किया। वधेरा मोहित शर्मा की गेंद पर मोहम्मद शमी को कैच थमा बैठे।

मुंबई के बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन: इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के बल्लेबाजों ने बेहद खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पावरप्ले में मुंबई इंडियंस ने एक विकेट खोकर 29 रन बनाए थे और इसके बाद तेज गति से रन बनाने की कोशिश में मुंबई की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई।

ग्रीन और डेविड फ्लॉप: गुजरात के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद ने एक ही ओवर में टिम डेविड और कैमरुन ग्रीन को आउट कर मुंबई को बैकफुट पर धकेलने का काम किया। ग्रीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। वहीं इसी ओवर में खराब शॉट खेलकर टिम डेविड अपना विकेट गंवा दिया।

गुजरात का चला बल्ला: मुंबई के गेंदबाजों के सामने गुजरात के बल्लेबाजों ने जमकर हल्ला बोला। गुजरात ने आखिरी 6 ओवर में 94 रन बनाने का काम किया। मुंबई और गुजरात के बीच हार का सबसे बड़ा कारण यह 6 ओवर ही रहा। इस छह ओवक ने मुंबई को मैच से काफी दूर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+