GT vs KKR: 3 गेंदबाज आज बरपाएंगे कहर, ले सकते हैं मैच में सबसे ज्यादा विकेट
Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders: गुजरात और केकेआर के तीन ऐसे गेंदबाज हैं जो इस मुकाबले में तूफ़ान ला सकते हैं। वे अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों के स्टंप उखाड़ सकते हैं।

GT vs KKR Bowlers Prediction: गुजरात टाइटंस और केकेआर के बीच आईपीएल में आज के पहले मैच के दौरान गेंदबाजों की अहम भूमिका देखने को मिल सकती है। हालंकि बल्लेबाजी के लिए एक मददगार पिच देखने को मिलेगी लेकिन इसके बावजूद कुछ गेंदबाज धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को दबाव में ला सकते हैं। ऐसे 3 गेंदबाजों का जिक्र यहाँ किया गया है, जो आज सबसे ज्यादा विकेट ले सकते हैं।
अल्जारी जोसेफ
वेस्टइंडीज के इस तेज गेंदबाज ने अपना जलवा दिखाया है। पिछले मैचों में अल्जारी जोसेफ ने विकेट झटके हैं। उन्होंने अब तक खेले गए दो मैचों में कुल 4 विकेट अपने नाम किये हैं। ऐसे में केकेआर के खिलाफ मुकाबले में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं। उनके पास लाइन-लेंथ और गति मौजूद है।
वरुण चक्रवर्ती
केकेआर के इस मिस्ट्री स्पिनर ने अब तक खेले गए दोनों मैचों में शानदार कार्य किया है। उनके नाम 2 मैचों में कुल 5 विकेट हैं। इस सीजन अब तक खेले गए मैचों के बाद टॉप पांच में उनका नाम शामिल है। ऐसे में वरुण चक्रवर्ती को गुजरात के खिलाफ मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेते हुए देखा जाए, तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होनी चाहिए।
राशिद खान
गुजरात टाइटंस के गेंदबाज राशिद खान टॉप गेंदबाजों में शामिल हैं। वह पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। अब तक खेले गए 2 मैचों में राशिद खान ने कुल 5 विकेट अपने नाम किये हैं। केकेआर के खिलाफ मुकाबले में राशिद खान की गेंदबाजी से बल्लेबाजों के स्टंप उखड़ सकते हैं। इस मुकाबले में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनकर निकल सकते हैं।
केकेआर और गुजरात के बीच आईपीएल में अब तक एक ही मुकाबला खेला गया है। पिछले सीजन गुजरात ने बाजी मारते हुए केकेआर को हरा दिया था। इस बार केकेआर का प्रयास रहेगा कि गुजरात को पछाड़कर पिछले साल का बदला लिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications