GT vs KKR: रिंकू सिंह की पारी राशिद खान की हैट्रिक पर भारी, केकेआर ने जीटी से छीनी जीत

KKR vs GT in Hindi: आईपीएल 2023 में आज केकेआर ने जीटी को हराकर रोमांचक मैच जीत लिया है। जीटी के कप्तान राशिद खान की जबरदस्त हैट्रिक अंत में रिंकू सिंह की पारी के सामने बेकार साबित हुई।

IPL 2023 GT vs KKR Match Highlights

IPL 2023 GT vs KKR Match Highlights in Hindi: आईपीएल 2023 के 13वें मुकाबले में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक जबरदस्त टी20 मैच देखने के लिए मिला जहां गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बनाए और केकेआर ने जबरदस्त उतार चढ़ाव भरे मुकाबले में रिंकू सिंह की पारी के दम पर जीत दर्ज की।

रिंकू सिंह ने पलटा मैच- सिंह ने यश दयाल के अंतिम ओवर की अंतिम 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाते हुए 30 रन बना दिए। केकेआर को अंतिम 5 गेंद पर जीत के लिए 28 रनों की दरकार थी। रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर 48 रनों की नाबाद पारी खेली और केकेआर ने राशिद खान की हैट्रिक से उभरते हुए अपनी टीम को अविश्वसनीय जीत दिलाई।

केकेआर की पारी ऐसे शुरू हुई- केकेआर की टीम ने जब बड़ा टारगेट अपने सामने पाया तो अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज और एन जगदीशन के सामने तेज शुरुआत करने के अलावा कोई चारा नहीं था लेकिन दोनों ने ही सस्ते में अपने विकेट गंवाए। मोहम्मद शमी ने एक बार फिर से पावर प्ले में विकेट दिलाया और जोश लिटिल ने जगदीसन को चलता किया।

नीतीश राणा और वेंकटेश अय्यर ने कमाल की साझेदारी की- 28 रन पर 2 विकेट गिर चुके थे और गुजरात की टीम लगातार तीसरी जीत की महक महसूस कर सकती थी लेकिन यहां पर जिन दो बल्लेबाजों को खड़ा होना था वह उठकर खड़े हुए। यह बल्लेबाज थे वेंकटेश अय्यर और कप्तान नीतीश राणा। दोनों ने आपस में पूरे 100 रनों की साझेदारी की और देखते ही देखते ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके गुजरात की टीम के माथे पर सिलवटें ला दी।

बीच के ओवरों में मैच केकेआर के पक्ष में झुक गया- इस दौरान नीतीश 29 गेंदों पर 45 रन पर आउट हुए। दूसरी ओर अय्यर एक अलग ही लेवल पर खेल रहे थे। उन्होंने 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद गियर को पूरी तरह चेंज कर दिया। नीतीश राणा और अय्यर की साझेदारी इतनी जबरदस्त थी कि 7 से 13 ओवर के बीच में 85 रन बने और मैच का पासा पूरी तरह से केकेआर के पक्ष में पलट गया।

फिर आया टी20 का रोमांच- लेकिन इसके बाद वो हुआ जो टी20 का स्वभाविक रोमांच है। 15 ओवर के बाद आए ब्रेक ने केकेआर की गाड़ी को भी रोक दिया। ब्रेक के बाद अय्यर को 16वें ओवर में अल्जारी जोसेफ ने लॉन्ग ऑन पर शुभमन गिल के हाथों आउट करा दिया। इस तरह से 40 गेंदों पर 83 रनों की पारी का अंत हुआ। ये एक विकेट पतन की शुरुआत थी।

राशिद खान ने हैट्रिक लेकर केकेआर का दम निकाला- राशिद खान ने 17वें ओवर में कमाल की हैट्रिक लेकर केकेआर का दम निकाल दिया। पहले आंद्रे रसेल आउट हुए। फिर सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर जैसे आक्रामक बल्लेबाज भी राशिद के आगे फेल हो गए। रसेल को केएस भरत ने कैच आउट किया। सुनील नरेन ने शॉट खेलने के प्रयास में बाउंड्री पर जयंत यादव को कैच थमा दिया तो ठाकुर पगबाधा पाए गए।

रिंकू ने आखिरी 7 गेंदों पर 40 रन बनाए- लेकिन फिर रिंकू सिंह ने एक कमाल का काम करके दिखाया। उन्होंने मैच को लगभग हार चुकी अपनी टीम के लिए ना भूलने वाली पारी खेल दी। रिंकू सिंह ने अपने द्वारा खेली अंतिम 7 गेंदों पर 6 छक्के और एक चौका लगाया। ऐसी जीत कोई सपनों में भी आज नहीं सोच रहा था।

इससे पहले गुजरात टाइटंस की टीम ने जब पहले बल्लेबाजी की तो गिल और साहा इस बार बहुत खुलकर नहीं खेल पाए। पॉवरप्ले में जितने रन बनने चाहिए थे उतने नहीं बने लेकिन इस कमी को भरने का काम अंत में विजय शंकर ने किया जिन्होंने इस सीजन का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया। अंतिम दो ओवर में 45 रन आए और गुजरात का स्कोर 200 पार हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+