Aaj Ka IPL Match: गुजरात को हराकर फाइनल में पहुंची धोनी की टीम, टाइटंस के खिलाफ पहली बार मिली जीत
Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, Qualifier 1: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत के साथ ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

GT vs CSK, Qualifier 1, Indian Premier League 2023: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 15 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की यह आईपीएल में पहली जीत है। 173 रनों का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 157 रन ही बना सकी।
गुजरात की खराब शुरुआत: 173 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब रही। ऋद्धिमान साहा टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे। साहा 11 गेंद पर 12 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर मथीशा पथिराना को कैच थमा बैठे। साहा एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया, आउट होने के बाद उनके चेहरे पर निराशा भी देखी गई।
कप्तान पंड्या भी रहे फ्लॉप: चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या फ्लॉप रहे। महीश तीक्षणा ने हार्दिक पंड्या को अपने स्पिन के जाल में फंसा लिया। हार्दिक सात गेंद पर आठ रन बनाकर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट हो गए। धोनी ने चलाकी के साथ पंड्या के लिए मैदान पर फील्ड लगाने का काम किया था।
दसुन शनाका ने भी किया निराश: कप्तान हार्दिक पंड्या के आउट होने के साथ ही गुजरात की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गई। दसुन शनाका को गुजरात ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा था। लेकिन वह इस पोजिशन पर आकर टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। टीम को बीच मझधार में छोड़कर शनाका 16 गेंद पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
बिखरी गुजरात की पारी: दसुन शनाका का विकेट गिरते ही गुजरात के बल्लेबाज एक के बाद एक अपना विकेट गंवाते चले गए। रवींद्र जडेजा ने डेविड मिलर को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद दीपक चाहर ने चेन्नई को बड़ी सफलता दिलाई। दीपक चाहर ने शुभमन गिल का विकेट लेकर गुजरात की जीत की उम्मीदों को खत्म कर दिया। गुजरात टाइटंस दो साल के इतिहास में पहली बार ऑल आउट हुई है।
चेन्नई ने बनाए थे 172 रन: इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 172 रन बनाए थे। ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 60 रन बनाकर टीम को एक ठोस शुरुआत दिलाई। अंत के ओवरों में रवींद्र जडेजा ने 16 गेंद पर 22 रन बनाने का काम किया।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा।
गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications