GT vs CSK Weather and Pitch: मैच की पूर्व संध्या से पहले हुई बारिश, आज कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

GT vs CSK Weather Forecast Pitch Report: आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले से पूर्व अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अचानक हुई बारिश से सबको भिगाया। आज कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज?

gt vs csk match pitch and weather report

आईपीएल के 16वें सीजन में गुजरात टाइटंस डिफेंडिंग चैम्पियन है जिनके सामने पिछले सीजन की उपलब्धि को फिर से दोहराने की चुनौती होगी। आईपीएल में चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए ये सीजन इस मायने में काफी खास रहेगा कि येलो आर्मी अपने घरेलू दर्शकों के सामने चेन्नई में खेलेगी। आईपीएल का 'होम और अवे फॉर्मेट' में लौटना एक बड़ी बात है जहां रन बनाने के समीकरण काफी हद तक पलट जाएंगे। आज का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है जो गुजरात टाइटंस का घरेलू मैदान है।

पिच रिपोर्ट

जहां तक पिच की बात तो ये पेसर और स्पिनर दोनों की मददगार रहती है। पिछले सीजन में यहां दो मैच खेले गए थे जहां तेज गेंदबाजों ने 23 में 16 विकेट हासिल किए थे। हालांकि स्पिनर को भी कुछ मदद मिल गई थी। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 144 रहता है। मैच के बाद में ओस अपना प्रभाव छोड़ती है जिसके चलते बाद में चेज करनी वाली टीम फायदे में रह सकती है। टॉस जीतकर कोई टीम यहां दूसरी बैटिंग करना चुन सकती है। आईपीएल 2022 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद दूसरी पारी का स्कोर 147 रहता है। दूसरे नंबर की बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने ही दोनों मैच जीते हैं।

मैच की पूर्व संध्या पर बारिश ने खिलाड़ियों को भिगाया

जहां तक मौसम की बात है तो मैच से पहले की शाम यहां अहमदाबाद में बारिश हुई है और उस समय दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर मौजूद थे। लेकिन आज बारिश के चांस नहीं है। हालांकि उत्तरी और पश्चिमी हिस्से में बारिश और तेज हवाओं के बाद मैच के मौसम को लेकर उत्सुकता बढ़ी हैं लेकिन अब चीजें ठीक लग रही हैं। शुक्रवार को, अहमदाबाद में दिन के दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा, जो मैच के समय शाम और रात के बीच 23 डिग्री तक गिर जाएगा। इसके अलावा, अब आंधी की संभावना भी 0 प्रतिशत तक वापस आ गई है। इसका मतलब ये है हम आईपीएल के नए सीजन के धमाकेदार ओपनर के लिए तैयार हैं।

मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी जिसमें बारिश की फिर से कोई संभावना नहीं है। यहां सिंगर अरिजीत सिंह, तमन्ना भाटिया, रश्मिका मंधाना परफॉर्म करेंगे। इससे पहले जब मैच से एक दिन पहले बारिश हो रही थी तब सीएसके के कप्तान धोनी और गुजरात टाइटंस के कप्तान नेहरा इसका लुत्फ उठाते हुए देखे गए। ये बढ़िया नजारा था लेकिन मैच के दिन फैंस इसको देखना नहीं चाहते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+