IPL 2023 GT vs CSK: सीएसके के खिलाफ कैसा रहता है हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड, कितने बरसाए रन, कितने लिए विकेट

IPL 2023 CSK vs GT: हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस 31 मार्च को धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2023 की शुरुआत करने जा रही है। हार्दिक का सीएसके के खिलाफ रिकॉर्ड कैसा है-

IPL 2023 GT vs CSK

आईपीएल 2023 से इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत होने जा रही है जब कल यानी 31 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के सामने होगी। सीएसके की कमान सदाबहार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के हाथ में होगी और यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह गुजरात की टीम का घरेलू मैदान है जहां पर वह अपने दर्शकों के सामने जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगे।

हार्दिक पांड्या का धोनी की टीम से मुकाबला

यह हार्दिक पांड्या बनाम महेंद्र सिंह धोनी का मुकाबला भी है। हार्दिक धोनी को अपने बड़े भाई के जैसा मानते हैं और आईपीएल में अपने आपमें दोनों ही काफी ब्रांड ब्रांड भी हैं। हार्दिक ने 2015 से आईपीएल में डेब्यू किया और 2022 सीजन तक लगातार खेल रहे हैं। वे शुरू में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते थे।

हार्दिक पांड्या vs चेन्नई सुपर किंग्स

हार्दिक ने इस दौरान अपने आईपीएल करियर में 13 मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जिसमें उन्होंने केवल 171 ही रन बनाए और उनका बल्लेबाजी औसत 28.50 का रहा। येलो आर्मी के खिलाफ हार्दिक का उच्चतम नाबाद 25 का ही है। जाहिर है वे इस आंकड़े को और सुधारना चाहेंगे।

CSK के खिलाफ हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी

जब गेंदबाजी की बात आती है तो उनके रिकॉर्ड इतने खराब नहीं है क्योंकि उन्होंने 13 मैचों में 8 विकेट लिए हैं जिसमें उनका औसत 21.12 रहा है जबकि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी बेस्ट गेंदबाजी के दौरान 20 रन देकर तीन विकेट लिए। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार्दिक के गेंदबाजी और बल्लेबाजी औसत में 7.37 का अंतर है।

हार्दिक पिछले सीजन में बहुत जबरदस्त फॉर्म में थे जहां उन्होंने 15 मैचों में 44.27 की औसत के साथ 487 रन ठोक दिए थे। वह गेंदबाजी में भी ठीक-ठाक थी जहां उन्होंने 8 विकेट चटकाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+