IPL 2023: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई चेन्नई की जीत से खुश, ट्विटर पर लिख डाली यह बात

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इनमें सुन्दर पिचाई का नाम भी शामिल है।

Sundar Pichai and CSK

Sundar Pichai Congrates CSK: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की पांचवीं खिताबी की ख़ुशी और चर्चा हर जगह देखने को मिल रही है। हर तबके के लोगों ने चेन्नई को बधाई दी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार को रिजर्व डे को देखते हुए चेन्नई ने डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से मिले लक्ष्य को हासिल कर लिया।

चेन्नई सुपर किंग्स को बधाई देने वाले बड़े नामों में गूगल के सीईऑ सुंदर पिचाई का नाम भी शामिल है। पिचाई ने भी ट्विटर पर चेन्नई को ख़िताब हासिल करने की बधाई दी है। इसके अलावा उन्होंने गुजरात से अगले साल मजबूत वापसी की उम्मीद जताई।

फाइनल मुकाबले की तारीफ करते हुए पिचाई ने ट्विटर पर लिखा कि हमेशा की तरह आईपीएल का शानदार फाइनल। चेन्नई सुपर किंग्स को बधाई। गुजरात अगले साल मजबूती के साथ वापसी करेगी। पिचाई के इस ट्वीट से ऐसा भी लगा कि वह चेन्नई सुपर किंग्स को पसंद करते हों।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बारिश के बाद बड़ा धमाका करते हुए गुजरात को पूरी तरह से पीछे छोड़ दिया और मुकाबला जीत लिया। पहले खेलते हुए गुजरात ने 4 विकेट पर 214 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। उनके लिए साई सुदर्शन ने 96 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

जवाब में खेलने के लिए मैदान पर आई चेन्नई की टीम को बारिश के कारण 15 ओवर में 171 का लक्ष्य दिया गया। इसे उन्होंने अंतिम गेंद पर हासिल किया। जीत के हीरो जडेजा बने। उन्होंने अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जड़कर टीम को चैम्पियन बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+