IPL लीजेंड्स जो इतने सालों में भी नहीं लगा सके एक भी शतक, धोनी से लेकर गंभीर तक लिस्ट में शामिल

ipl 2023, Players Who Fail To Hit Century: आईपीएल का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। आईपीएल के इस सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

ipl 2023

ipl 2023, Players Who Fail To Hit Century: आईपीएल से कई खिलाड़ियों के करियर को एक नई ऊंचाई मिली है। भारत ही नहीं दुनिया भर के कई खिलाड़ियों ने आईपीएल से अच्छा खासा नाम कमाया है। आईपीएल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कुछ प्लेयर्स आज वर्ल्ड क्रिकेट के स्टार्स हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीजन आईपीएल का पहला मैच चेन्नई और गुजरात के बीच होना है। जिसका इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

आईपीएल से मिली कई खिलाड़ियों को पहचान

आईपीएल में शतक लगाने वाले कई बल्लेबाज हैं। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने भी इस लीग में आकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। क्रिस गेल, एबी डिविलयर्स और डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ी आईपीएल में काफी सफल भी रहे हैं। लेकिन हम आज आपको कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो लंबे समय से आईपीएल खेलने के बावजूद शतक नहीं लगा सके हैं। इस लिस्ट में कई धुरंधर के नाम शामिल हैं।

धोनी-गंभीर ने नहीं लगाया है शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए कई यादगार मैच जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर आईपीएल में कोई शतक नहीं लगा सके हैं। 2007 और 2011 वर्ल्ड कप भारत ने जीता था और इन दोनों वर्ल्ड कप की जीत में गंभीर धोनी का बड़ा हाथ रहा था। गंभीर ने आईपीएल में केकेआर को दो बार चैंपियन भी बनाया है। गंभीर ने आईपीएल में कुल 154 मैच खेलते हुए 4217 रन बनाए हैं। जबकि धोनी ने चेन्नई को चार बार चैंपियन बनाया है। इसके बावजूद यह दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में कभी शतक लगाने में कामयाब नहीं हो सके।

युवराज-जडेजा का भी है यही हाल

आईपीएल ऑक्शन में युवराज सिंह एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन पर सबसे अधिक फ्रेंचाइजियों ने पैसा लुटाया है। युवराज सिंह को आरसीबी और दिल्ली की टीम के अलावा हैदराबाद ने मोटी रकम देकर खरीदा था। इतना महंगा बिकने के बावजूद युवराज का बल्ला खामोश ही रहा है। आईपीएल में युवराज सिंह के बल्ले से कभी शतक नहीं निकला। साल 2008 से 2019 तक आईपीएल में युवराज ने 132 मैच खेलते हुए 2750 रन बनाए। वहीं धोनी से अधिक पैसा लेने वाले रवींद्र जडेजा का भी यही हाल है। जडेजा को आईपीएल के लिए चेन्नई की टीम 16 करोड़ रुपये देती है, लेकिन वो अब तक कभी शतक नहीं लगा सके।

दिनेश कार्तिक को भी नहीं मिला मौका

आरसीबी के नए फिनिशर दिनेश कार्तिक को भी आईपीएल में शतक लगाकर बल्ला उठाने का मौका नहीं मिला है। दिनेश कार्तिक पहले सीजन से ही आईपीएल खेल रहे हैं। इस दौरान वह हर नंबर पर बल्लेबाजी कर चुके हैं। लेकिन कार्तिक अब तक एक भी आईपीएल शतक लगाने में कामयाब नहीं हो सके हैं। कार्तिक ने आईपीएल में अबतक कुल 20 अर्धशतक जड़े है और कुल 229 मैच खेलते हुए उन्होंने 4376 रन बनाए हैं। वह इस सीजन एक बार फिर आरसीबी के लिए खेलते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+