IPL 2023 Final Pitch and Weather: फाइनल में दिलचस्प है मौसम की भविष्यवाणी, जानिए पिच का मिजाज कैसा रहेगा
IPL 2023 Final Match Pitch and Weather: जीटी और सीएसके के फाइनल मुकाबले में कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम और नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का मिजाज।

GT vs CSK Match Pitch and Weather in Hindi: महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स आज हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल की खिताबी जंग लड़ने जा रही है। यह मैच अहमदाबाद के उस नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है जहां गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन में अपने आपको पहले पहले अपने आप को लीग का नया राजा बनाया था।
उसके बाद से जीटी की टीम वाकई में किसी राजा की तरह से ही खेल रही है दोनों ही टीमें अपनी जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। यह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीजन का नौवां मैच भी है। गुजरात की टीम ने अपने घर पर अभी तक पांच मैच जीते हैं और तीन हारे हैं।
पिच रिपोर्ट- आज के मुकाबले की पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजी के काफी अनुकूल रही है लेकिन नई गेंद के साथ गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद मिल जाती है। यहां पर पहली पारी का और औसत स्कोर आईपीएल में 171 रहा है और दूसरी पारी का 156 रहा है।
अगर मौजूदा सीजन की बात करें तो यहां पहली पारी एवरेज टोटल 193 रहा है। इस सीजन में हुए 8 मुकाबलों में पांच मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। इस आईपीएल में भी हमने यह देखा है की 40 मैच पहली पारी वाली टीम ने जीते हैं और 32 मुकाबले दूसरी टीम ने जीते हैं।
यह फाइनल मैच है जहां ओस के चांस नहीं है। ऐसे में टाइटंस और सीएसके स्कोरबोर्ड पर रन दर्ज करने को प्राथमिकता देंगे। इसके अलावा इस गेम से पहले गुजरात टाइटंस के विक्रम सोलंकी ने पिच को लेकर थोड़ी जानकारी दी थी और बताया था कि पिच अच्छे स्कोर को सपोर्ट करेगी। इसका मतलब यह है कि आईपीएल फाइनल मैच हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है।
मौसम की बात करें तो यहां पर दिलचस्प अपडेट है। यहां पर बारिश के चलते मैच में गंभीर संकट की कोई संभावना नहीं बताई है, लेकिन कुछ बारिश के चलते मैच में रूकावट आ सकती है। वैसे तो दिन में मौसम थोड़ा ह्यूमिड और धूप वाला बना रहेगा लेकिन शाम बीच में बीच-बीच में बारिश की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता है।
मैच के समय भी आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। हालांकि मैच पूरा होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहेगा लेकिन शाम को 6:00 बजे, 9:00 बजे और फिर रात को 11:00 बजे थंडरस्टार्म चलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications