IPL 2023: अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे समेत इन 6 खिलाड़ियों ने पहली बार उठाई IPL ट्रॉफी
एमएस धोनी के धुरंधरों ने सीएसके को आईपीएल 2023 का चैंपियन बना दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 29 मई को फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। इस दौरान कुछ ऐसे खिलाड़ी भी

IPL 2023 Final: पांचवीं बार चैंपियन बनने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में उत्साह का माहौल है। महेंद्र सिंह धोनी के धुरंधरों ने सीएसके को आईपीएल 2023 का चैंपियन बना दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 29 मई को फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। इस दौरान कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे, जिन्हें पहली बार ट्रॉफी उठाने का अवसर प्राप्त हुआ।
अजिंक्य रहाणे ने पहली बार जीती ट्रॉफी
आईपीएल 2023 के 16वें सीजन में चेन्नई के धुरंधन अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन शानदार रहा, किसी ने सोचा भी नहीं था, चेन्नई का अनुभवी खिलाड़ी इतना बेजोड़ प्रदर्शन करेगा है, लेकिन कैप्टन कूल को रहाणे पर भरोसा था, जिस पर वो खरे उतरे। अजिंक्य रहाणे ने फाइनल में भी विस्फोट बल्लेबाजी की। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 13 गेंदों में 27 रन बनाए। इस सीजन जडेजा ने 14 मैचों में 32.60 की औसत और 172.49 की स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए। रहाणे ने आपीएल में 172 मैच खेले हैं, लेकिन इस सीजन पहली बार उन्हें ट्रॉफी जीतने का मौका मिला है।
एमएस धोनी के भरोसे पर खरे उतरे शिवम दुबे
शिवम दुबे ने इस सीजन अपने प्रदर्शन से महेंद्र सिंह धोनी का भरोसा जीत लिया। उन्होंने मिडिल ऑर्डर में कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। शिवम ने इस सीजन 16 मैचों में 158.33 के स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए, जिसमें 35 छक्के शामिल हैं। दूबे का बेस्ट स्कोर 52 रन हैं, उन्हें भी इस सीजन पर बार ट्रॉफी उठाने का मौका मिला।
डेवन कॉनवे ने पहली बार जीता खिताब
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी डेवन कॉनवे आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 16 मैच में कुल 672 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 139.70 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। जीटी के खिलाफ फाइनल मैच में कॉनवे ने 25 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रनों की तूफानी पारी खेली। फाइलन मैच में कॉनवे को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इस सीजन कॉनवे ने पहली बार खिताब जीता है।
तुषार देशपांडे ने चेन्नई को ट्रॉफी जिताने में निभाई अहम भूमिका
इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के युवा तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को एमएस धोनी का पूरा सपोर्ट मिला, जिसका उन्होंने जमकर लाभ उठाया। स्टार गेंदबाज ने चेन्नई के लिए शानदार परफॉर्मेंस दी है। तुषार ने 16 मैचों में 21 विकेट झटके हैं। देशपांडे ने भी पहली बार आईपीएल 2023 का खिताब जीता है।
महेश तीक्षणा और मथीशा पथिराना ने पहली बार उठाई ट्रॉफी
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज मथीशा पथिराना 16 मैच में 19 विकेट चटकाए हैं। उनका इकॉनमी रेट आठ का रहा। उनका बेस्ट प्रदर्शन 15 गेंद पर 3 विकेट है। परिथाना ने भी इस सीजन पहली बार ट्रॉफी उठाई। चेन्नई के स्पिनर महेश तीक्षणा ने इस सीजन 13 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8 का रहा है।












Click it and Unblock the Notifications