Fantasy Cricket CSK vs DC: आज के मैच के संभावित टॉप-3 बॉलर, तीनों ही गेंदबाज हैं युवा पेसर

CSK vs DC Bowling Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के आज के मुकाबले में आप इन तीन गेंदबाजों पर नजरें रहेंगी जो फैंटेसी टीम की टॉप पिक नजर आ रहे हैं।

Fantasy Cricket CSK vs DC

IPL 2023 CSK vs DC Top Bowlers Prediction: आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला है। यह आईपीएल 2023 में 55वां मैच है जो शाम 7:30 पर होगा। आइए देखते हैं आज के मुकाबले में टॉप के तीन बॉलर कौन हो सकते हैं।

1. तुषार देशपांडे- चेन्नई सुपर किंग्स का यह नया बॉलर आईपीएल के इस पूरे सीजन में सनसनी मचा रहा है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि तुषार देशपांडे इतने बड़े गेंदबाज बनकर भरेंगे लेकिन उन्होंने अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए इस सीजन में सर्वाधिक विकेट लिए हैं।

तुषार देशपांडे के लिए आज की परिस्थितियां शानदार हैं और वह इस सीजन में अभी तक 19 विकेट हासिल कर चुके हैं। इसलिए दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज आज के मैच का पसंदीदा टॉप बॉलर है।

2. मथीशा पथिराना- जो काम तुषार देशपांडे ने किया है, उससे भी बेहतरीन गेंदबाज के तौर पर पथिराना उभरे हैं जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेथ ओवर बॉलिंग समस्याओं को हल कर दिया है। पथिराना ना केवल लसिथ मलिंगा की नकल करते हैं बल्कि उनमें श्रीलंकाई लीजेंड जैसा पैनापन भी दिख रहा है। 20 साल का ये बॉलर लंका के साथ सीएसके का भी भविष्य है।

पथिराना इस सीजन की डेथ ओवर बॉलिंग में संयुक्त तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के लिस्ट में है। वे अभी तक 9 मैचों में 12 विकेट हासिल कर चुके हैं। साथ ही पथिराना एमए चिदंबरम स्टेडियम में 13.8 की औसत से 5 विकेट ले चुके हैं।

3. खलील अहमद- अगर आपको अपनी फैंटेसी टीम में कुछ हटकर चुनाव करना है तो दिल्ली के खलील पर दांव लगा सकते हैं। ये बॉलर दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले दो मैचों में दमदार वापसी कर चुका है और दोनों मैच दिल्ली ने जीते थे। खलील ने चेन्नई के इस मैदान पर 4 पारियों में यहां 4 विकेट लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+