IPL 2023 Longest Six: फाफ डुप्लेसिस ने जड़ा सबसे लंबा छक्का, गेंदबाज रह गया हक्का-बक्का
IPL 2023 Longest Six Faf du Plessis: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। प्लेसिस की इस पारी के दम पर आरसीबी 200 से अधिक रन बनाने में कामयाब रही।

RCB vs LSG, Longest Sixes of the season: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने लखनऊ के सामने 213 रनों का टारगेट रखा। आरसीबी ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 212 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। प्लेसिस ने सबसे अधिक 46 गेंदों में 79 रन बनाने का काम किया। आरसीबी के लिए विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल अर्धशतक जड़ने का काम किया। कोहली और प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। वहीं ग्लेन मैक्सवेल और प्लेसिस ने दूसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी निभाई।
फाफ डुप्लेसिस ने जड़ा अर्धशतक
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने पारी की शुरुआत धीमी तरीके से किया। शुरुआती ओवर में विराट कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। लेकिन कोहली के आउट होने के साथ ही फाफ डुप्लेसिस ने अपना खेलने का अंदाज बदल दिया। विराट कोहली के बाद फाफ डुप्लेसिस ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने कई चौके-छक्के लगाने का काम किया।
इस सीजन का सबसे लंबा छक्का
इस मैच में आईपीएल 2023 का सबसे लंबा छक्का देखने को मिला। फाफ डुप्लेसिस ने रवि विश्नोई की गेंद पर 115 मीटर का लंबा छक्का लगाया। प्लेसिस का शॉट देखकर रवि विश्नोई भी हैरान नजर आए। नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े मैक्सवेल भी प्लेसिस का शॉट देखकर चकित रह गए। फाफ डु प्लेसिस ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ मिलकर लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
ग्लेन मैक्सवेल का भी अर्धशतक
विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने भी इस मुकाबले में अपना अर्धशतक पूरा किया। ग्लेन मैक्सवेल ने 24 गेंद में अर्धशतक बनाया। अंत के कुछ ओवरों में दोनों तेज गति से रन बनाने में कामयाब रहे। दूसरी तरफ लखनऊ की तरफ से अमित मिश्रा एक विकेट लेने में सफल रहे। अमित मिश्रा ने विराट कोहली को मार्क्स स्टोइनिस के हाथों कैच आउट कराया। मार्क वुड ने ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड किया।












Click it and Unblock the Notifications