DC vs CSK: दिल्ली में चेन्नई का इम्तिहान, जानिए कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज अरुण जेटली स्टेडियम में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। कैसी हो सकती है इन दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।

IPL 2023 Delhi Capitals vs Chennai Super kings

IPL 2023 DC vs CSK Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मुकाबला करने जा रही है। यह इस सीजन का 67वां मैच है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मुकाबले में कुछ उल्लेखनीय बदलाव किए थे। पृथ्वी शॉ की बतौर ओपनर वापसी हुई थी। पृथ्वी ने सीजन की शुरूआत में प्रभावित नहीं किया था जिसके चलते वे अधिकतर मैचों से बाहर रहे लेकिन पिछले मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक जड़कर फिर से वापसी कर ली है।

आज फिर डेविड वॉर्नर और पृथ्वी की जोड़ी दिखाई देने जा रही है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने पिछले मुकाबले में चोटिल ऑलराउंडर मिशेल मार्च को रिप्लेस किया था।

दिल्ली की टीम अब अपने रुतबे को बरकरार रखने के लिए खेल रही है। पिछले मैच में जिस तरह से रिले रोसोव ने बल्लेबाजी की थी उसी तरह के अंदाज टीम आज भी दिखाएगी। गेंदबाजी में एनरिक के साथ ईशांत भी बढ़िया काम कर रहे हैं।

आज के मैच में भी पृथ्वी शॉ और मुकेश कुमार को इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर पेश किया जा सकता है। फिल सॉल्ट को अपने ओपनिंग स्लॉट का बलिदान देना होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2023 के दूसरे हाफ में तकरीबन एक जैसी टीम के साथ खेल रही है। टीम के इनफॉर्म बल्लेबाज शिवम दुबे चोट के चलते पिछले दो मुकाबले नहीं खेले हैं। उनको उंगली में चोट लगी थी। देखना होगा कि वह आज किस भूमिका में खेलेंगे।

हो सकता है दुबे को प्योर बल्लेबाज की भूमिका में इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा जाए। यह भी हो सकता है कि शिवम आज अपना लगातार तीसरा मैच मिस करें। फिलहाल मथीशा पथिराना अंबाती रायडू या शिवम दुबे को इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर रिप्लेस कर सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स संभावित इलेवन- डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, फिल सॉल्ट, रेली रोसौव, यश ढुल, अक्षर पटेल, अमन खान, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद 12- मुकेश कुमार

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित इलेवन- डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, अंबाती रायडू, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश ठीकशाना। 12- मथीशा पथिराना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+