IPL 2023: खराब प्रदर्शन के बाद Delhi Capitals पर चोरी की मार, दिल्ली एयरपोर्ट से गायब हुआ टीम का सामान
IPL 2023 in Hindi: दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम पर 20 अप्रैल को होने वाला मुकाबला खेलने के लिए एयरपोर्ट उतरी और उसका उसका सामान चोरी हो गया।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में खराब प्रदर्शन से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम को एक और झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम जैसे ही बेंगलुरु से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई तो उनका सामान गायब मिला।
एएनआई के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कई बैट, पैड और बाकी सामान चोरी हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपना पांचवां मुकाबला खेला था। उस मैच में आरसीबी ने डीसी को 23 रनों से मात दी थी।
इसके बाद दिल्ली की टीम अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में अगले मैच की प्रेक्टिस करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट आ रही थी। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ियों को इस बात की जानकारी तब मिली जब सामान उनके रूम पर डिलीवर कराया गया।
करीब 16 लाख की चोरी- सामान में अधिकतर बल्ले ही गायब हुए हैं। डेविड वॉर्नर और फिल सॉल्ट ने अपने तीन तीन बल्ले खोए हैं जबकि मिशेल मार्च के दो बैट चोरी कर लिए गए हैं। सबसे ज्यादा बल्ले चोरी होने का झटका युवा भारतीय बल्लेबाज यश ढुल को लगा है जिनके पूरे 5 बैट चोरी किए गए हैं। चोरी सामान की कीमत करीब 16 लाख बताई जा रही है।
Recommended Video

1 बैट की कीमत एक लाख तक- इसके अलावा खिलाड़ियों के जूते, दस्ताने और बाकी सामान भी चोरी कर लिया गए हैं। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई है। कुछ विदेशी खिलाड़ियों के बल्लों की कीमत बहुत ज्यादा होती है। एक बैट की कीमत 1 लाख तक होती है।
सामान नहीं होने के बावजूद दिल्ली की टीम के मैनेजमेंट ने केकेआर के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मुकाबले से पहले अपनी टीम के लिए प्रैक्टिस सेशन का बंदोबस्त करा दिया है। बल्ले बनाने वालों से भी कांटेक्ट संपर्क किया गया है ताकि जल्द से जल्द नए सामान तैयार होकर आ सके।
पहली बार इतनी मोटी चोरी हुई- ऐसा पहली बार हुआ है जब खिलाड़ियों का सामान इतनी बड़ी संख्या में चोरी हो गया है। आईपीएल में आमतौर पर सामान के आसानी से ट्रांसफर करने के लिए लॉजिस्टिक कंपनियों को हायर किया जाता है। इस मामले की जांच शुरू हो चुकी है और अधिकारी जानने की कोशिश कर रही हैं कि असल में क्या घटित हुआ है।
इसी बीच दिल्ली का अगला मुकाबला कल यानी 20 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेला जाना है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अभी तक आईपीएल 2023 में हुए अपने पांचों मैच हारे हैं।












Click it and Unblock the Notifications