IPL 2023: आखिर कैसे अक्षर पटेल ने बनाई अपनी कमजोरी को सबसे बड़ी ताकत, रिकी पोंटिंग का बड़ा खुलासा
IPL 2023, Delhi Capitals: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अक्षर पटेल इस सीजन उपकप्तान बनाए गए हैं। ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद टीम मैनजमेंट ने यह फैसला लिया है।

IPL 2023, Delhi Capitals: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल ने सभी को खासा प्रभावित किया है। अक्षर पटेल ने गेंदबाजी नहीं बल्कि अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर और दिल्ली टेस्ट मैच में अक्षऱ के बल्ले से मुश्किल समय में टीम के लिए रन निकले। अक्षर पटेल की बल्लेबाजी के कारण ही भारतीय टीम यह दोनों मैच जीतने में सफल रही थी।
रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान
अक्षऱ पटेल को लेकर अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कुछ बातों का जिक्र किया है। पोंटिंग ने बताया कि कैसे दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते समय अक्षर पटेल ने अपनी बल्लेबाजी में सुधार की थी। बल्लेबाजी के दौरान मामूली तकनीकी बदलावों से अक्षर पटेल को बेहतर बल्लेबाज बनने का मौका मिला है। जो कभी अक्षर की सबसे बड़ी कमजोरी होती थी, उन्होंने उन पर लगातार काम किया और उसे अपनी ताकत बना ली।
रिकी पोंटिंग ने जताई ये उम्मीद
रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में बात करते हुए उम्मीद जताई है कि अक्षर आगामी आईपीएल में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेंगे। ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में अक्षर पटेल से टीम की उम्मीदें बढ़ गई है। पोंटिंग ने कहा कि हमने अक्षर की बल्लेबाजी में थोड़े बदलाव किए थे। हमने उसके कूल्हों और कंधों की स्थिति में मामूली बदलाव किए जिससे उसे दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों और शार्ट पिच गेंदों को खेलने में मदद मिली। अक्षर को पहले ऐसी गेंदों को खेलने में परेशानी झेलनी पड़ती थी।
कमाल के फॉर्म में हैं अक्षर पटेल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के चार मुकाबलों में अक्षर पटेल ने तीन शानदार अर्धशतक जड़ा था। इस सीरीज में अक्षर भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। पहले तीन टेस्ट मैच में अक्षर पटेल को गेंदबाजी करने का अधिक मौका नहीं मिला। इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। बता दें कि साल 2013 में मुंबई इंडियंस की तरफ से अक्षर पटेल ने अपना डेब्यू आईपीएल का मैच खेला था।












Click it and Unblock the Notifications