DC vs SRH: 4 बड़े खिलाड़ी हैं मौजदू, कौन होंगे आज के बेस्ट कप्तान, उप कप्तान और ऑलराउंडर में टॉप पसंद
DC vs SRH Fantasy Picks: आईपीएल 2023 के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। कौन होंगे आज के बेस्ट कप्तान व उप कप्तान और ऑलराउंडर।

IPL 2023 DC vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग में आज 40वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। इस मैच में अगर एक ड्रीम फेंटेसी टीम की बात की जाए तो ऑलराउंडर और कप्तान उप कप्तान के विकल्पों पर खास नजर रहेगी क्योंकि इन्हीं से सबसे ज्यादा पॉइंट मिलते हैं।
डीसी बनाम एसआरआच टॉप ऑलराउंडर-
1. दिल्ली कैपिटल्स के मिशेल मार्श आज अपनी टीम के घरेलू मैदान पर परफॉर्म करना चाहेंगे। इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने 142.42 रहता है और वे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बढ़िया गेंदबाजी भी करते हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 5 मैचों में 6.57 के इकोनामी रेट के साथ चार विकेट लिए हुए हैं।
2. दूसरे विकल्प रहेंगे दिल्ली कैपिटल्स के बेहतरीन ऑलराउंडर अक्षर पटेल जो गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले मैच में जब सनराजइर्स हैदराबाद का सामना किया था तो प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे। तब उन्होंने एक ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। अक्षर पटेल इस सीजन में 135 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी कर चुके हैं।
एसआरएच vs डीसी कप्तान/उपकप्तान-
1. अक्षर पटेल कप्तानी या उप कप्तानी के लिए भी बढ़िया विकल्प हैं। वह पिछले 3 मैचों में ना केवल 5 विकेट हासिल कर चुके हैं बल्कि बल्लेबाजी में भी लगातार बेहतरीन स्कोर बना रहे हैं। सच यह है कि पिछली 4 पारियों में उनका सबसे कम स्कोर 19 नाबाद है। साथ ही दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उनकी बैटिंग 13 मैचों में 43.43 की औसत के साथ चली है जबकि गेंदबाजी में 24.7 के औसत के साथ 10 विकेट चटकाए हैं।
2. डेविड वॉर्नर ने इस सीजन में अपना सबसे कम स्कोर ही 37 रन बनाया है तो उनसे आज दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड पर एक बार फिर काफी उम्मीदें हैं। वे इस सीजन के सात मैचों में चार अर्धशतक लगाकर बता चुके हैं कि भले ही उनकी टीम सबसे फिसड्डी हो लेकिन उनकी बैटिंग टॉप की है। हालांकि डेविड अपना स्ट्राइक रेट जरूर सुधारने की ओर देखेंगे।
3. भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद के ना केवल अनुभवी तेज गेंदबाज है बल्कि उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 2.27 के इकोनामी रेट के साथ 2 विकेट चटकाए थे। भुवी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अभी तक 19 मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं लेकिन अरुण जेटली स्टेडियम में उनका रिकॉर्ड शानदार रहता है जहां उन्होंने 7 मैचों में 10 विकेट लिए हैं जिसमें उनका औसत 21.7 रहा है।












Click it and Unblock the Notifications