DC vs MI: पीयूष चावला की फिरकी में उलझी डीसी ने अक्षर पटेल के बल्ले से दिया जवाब, फिर एमआई ने किया पलटवार

IPL 2023 Today Match in Hindi: आईपीएल के आज के मुकाबले में डीसी और एमआई की टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेल रही हैं जहां मुंबई को 173 रनों का टारगेट मिला है।

IPL 2023 DC vs MI Today Match in Hindi:

MI vs DC Match in Hindi: आईपीएल के 16वें सीजन के एक और मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स टीम का संघर्ष देखने के लिए मिला जब इसकी ओपनिंग जोड़ी फिर से फ्लॉप हुई और डेविड वार्नर शुरुआती ओवर में फिर से अपना स्ट्राइक रेट तेज नहीं कर पाए। बाद में टीम के बेस्ट इन-फॉर्म बल्लेबाज अक्षर पटेल साबित हुए जिन्होंने 25 गेंदों पर 54 रन बनाकर डीसी का स्कोर 172 करने में अहम भूमिका अदा की।

अक्षर पटेल ने पलटी डीसी की पारी- एक समय दिल्ली का स्कोर 76 रन पर एक विकेट था लेकिन वार्नर की रन गति नहीं बढ़ पा रही थी। इसके बाद लगातार गिरते विकेटों ने उन पर और दबाव डाला। ऐसे में अक्षर पटेल ने एक ऐसी तूफानी खेलकर मैच का पासा पलट दिया जिसकी डीसी ने शायद उम्मीद नहीं की थी।

ऐसी रही शुरुआत- मैच में मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला चुना और इस बार पृथ्वी शॉ और वार्नर की जोड़ी ने ठीक-ठाक शुरुआत दी लेकिन 15 रन बनाकर शॉ रितिक शौकीन की गेंद पर आउट हो गए। वे स्लॉग स्वीप शॉट के लिए गए लेकिन स्क्वायर लेग पर कैमरन ग्रीन को कैच पकड़ा दिया।

पीयूष चावला की जबरदस्त गेंदबाजी- इसके बाद डेविड वार्नर और मनीष पांडे ने साझेदारी की कोशिश की और स्कोर को आगे बढ़ाया लेकिन वे अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला की गेंदबाजी पर चलते बने। यहां से विकेट गिरने शुरू हुए क्योंकि डेब्यूटेंट यश ढुल ने 4 गेंदों पर 2 रन बनाए। रिले मेरिडिथ की गेंद पर बाउंड्री पर उनका कैच नेहल वढारा ने लिया।

इसके बाद चावला ने जल्दी से दो विकेट निकाले। पहले रोवमैन पॉवेल 4 रन बनाकर पगबाधा हुए तो वहीं ललित यादव को गुगली पर बोल्ड किया गया। सभी एक्सपर्ट की राय के बावजूद दिल्ली ने एक बार फिर अपने इन-फॉर्म बल्लेबाज अक्षर पटेल को नंबर 7 पर खिलाया। अक्षर ने आते ही हाथ खोलने शुरू कर दिए।

Recommended Video

    IPL 2023: Nichlos Pooran ने बल्ले से लगाई आग, जड़ा 15 गेंद में IPL में अर्धशतक | वनइंडिया हिंदी

    अक्षर पटेल का क्रेजी शो- अक्षर ने तिलक वर्मा द्वारा फेंके गए 14वें ओवर में अपना पहला चौका लगाया। उसके बाद शौकीन के अगले ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर छक्के लगे। फिर ग्रीन के अगले ओवर में दो चौके लगाए। इसके बाद बेहरनडॉर्फ का ओवर आया जिसमें तीसरी और चौथी गेंद पर दो छक्के लगे। चौथी गेंद पर डीप में खड़े सूर्यकुमार यादव ने ना केवल कैच छोड़ा बल्कि गेंद को अपने माथे पर लगवाकर खुद को चोटिल भी कर लिया। इसके चलते गेंद छिटककर छक्के के लिए गई।

    पटेल ने मेरेडिथ के अगले ओवर में फिर से एक चौका और एक छक्का लगाकर 22 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया। 19वें ओवर में अक्षर की पारी का अंत बेहरनडॉर्फ की गेंद पर हुआ। पटेल ने फ्लिक करते हुए फुल लेंथ बॉल पर बल्ला घुमा दिया लेकिन डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर खड़े अरशद खान ने कोई गलती नहीं की। पटेल ने 25 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली।

    अंत में मुंबई की वापसी हुई- डेविड वार्नर भी उसी ओवर में स्लोअर वन पर आउट हुए। गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और ऊंचा टॉप ऐज उछल गया जिसको ग्रीन ने लपक लिया। वार्नर ने एक और धीमी पारी खेलते हुए 47 गेंदों पर 51 रन बनाए। लेकिन उनका टिकना डीसी के लिए काम कर गया।

    फिर कुलदीप यादव पहली ही गेंद पर रन आउट हो गए और अभिषेक पोरेल भी छक्का मारने के चक्कर में 1 रन पर आउट हुए। बेहरनडॉर्फ ने तीन विकेट लेकर फिर से मुंबई की वापसी करा दी। 20वें ओवर में एनरिक नॉर्खिया को मेरिडिथ ने बोल्ड करके डीसी को 19.4 ओवर में 172 पर समेट दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+