Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - दिल्ली vs केकेआर, आरसीबी vs पंजाब
IPL 2023 Kal Ka Match, DC vs KKR PBKS vs RCB Kaun Jita: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के 16वें सीजन में आखिरकार अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। दिल्ली ने केकेआर को हरा दिया है।

IPL 2023 Kal Ka Match, DC vs KKR PBKS vs RCB Kaun Jita: गुरुवार को आईपीएल में डबल हेडर मुकाबला खेला गया। पहले मैच में आरसीबी की टीम ने पंजाब किंग्स को हराने का काम किया। वहीं अगले मैच में दिल्ली ने केकेआर को हराकर आईपीएल में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है।
वॉर्नर ने जड़ा अर्धशतक: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने इस लो स्कोरिंग मैच में अर्धशतक जड़ने का काम किया। डेविड वॉर्नर ने 33 गेंदों में 50 रन पूरा किया। एक छोर से दिल्ली के विकेट गिरते रहे। लेकिन कप्तान वॉर्नर ने एक छोर को संभाले रखा और वहां तेज गति से रन बनाने का काम करते रहे।
फिलिप सॉल्ट हुए फ्लॉप: दिल्ली कैपिटल्स ने फिलिप सॉल्ट को इस मैच में खेलने का मौका मिला। आईपीएल में डेब्यू कर रहे फिलिप सॉल्ट सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं नीतीश राणा ने मिचेल मार्श को कैच आउट कराया। मार्श नौ गेंदों में दो रन बनाकर आउट हुए। पृथ्वी शॉ ने टीम के लिए 13 रन बनाए।
127 रन पर सिमट गई केकेआर: दिल्ली के खिलाफ कोलकाता की टीम 20 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। केकेआर की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। लिटन दास चार रन, कप्तान नीतीश राणा चार, मनदीप सिंह 12 रन, रिंकू सिंह छह रन और सुनील नरेन चार रन बनाकर आउट हुए।
दो बल्लेबाज नहीं खोल सके खाता: केकेआर की तरफ से इस सीजन सबसे अधिक रन बनाने वाले वेंकटेश अय्यर इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके। इसके अलावा इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आए अनुकूल रॉय भी खाता खोलने में नाकाम रहे। दिल्ली के गेंदबाज केकेआर के बल्लेबाजों पर हावी नजर आए।
एपल के सीईओ पहुंचे मैच देखने: दिल्ली और केकेआर के बीच होने वाले मैच को देखने के लिए एपल के सीईओ टिम कुक भी पहुंचे हैं। सीईओ टिम कुक के अलावा सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा भी स्टेडियम में नजर आए। लो स्कोरिंग यह मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने जीत हासिल करने की पूरी कोशिश की।
आरसीबी ने पंजाब को हराया: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रन से हराकर इस सीजन आईपीएल में अपनी तीसरी जीत हासिल की। आरसीबी ने चार विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 150 रन ही बना सकी।












Click it and Unblock the Notifications