DC vs GT match: अरुण जेटली स्टेडियम में लगता है रनों का अंबार, जानिए इस पिच का इतिहास और IPL रिकॉर्ड
Delhi Capitals vs Gujarat Titans, 7th Match: अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार इस सीजन आईपीएल का मुकाबला खेला जाना है। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार है।

DC vs GT, 7th Match, Indian Premier League 2023: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को एक बेहद रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम भिड़ेगी। दिल्ली की कोशिश गुजरात को हराकर यहां आईपीएल के इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करने की होगी। दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर जीत के साथ खोलना चाहेगी। दूसरी तरफ गुजरात की कोशिश जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी।
जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली
अपने पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ हार झेलने के बाद दिल्ली की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी। दिल्ली की टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया। ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में दिल्ली की टीम का बैलेंस बिगड़ा हुआ दिखाई पड़ रहा है। दिल्ली की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही लखनऊ के सामने साधारण नजर आ रही थी। दूसरी तरफ गुजरात ने अपने पहले मुकाबले में चेन्नई को मात देकर आईपीएल का दमदार आगाज किया। गुजरात की कोशिश दिल्ली के खिलाफ भी धमाकेदार प्रदर्शन करने की होगी।
अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल का रिकॉर्ड
दिल्ली की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। आखिरी बार दिल्ली ने मई 2021 में आईपीएल मैच की मेजबानी की थी। मुंबई इंडियंस ने 1 मई 2021 को दिल्ली में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 219 रन के लक्ष्य का पीछा किया था। जोस बटलर ने सनराइजर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए शतक लगाय था। आईपीएल 2023 में भी इस पिच पर हाई स्कोरिंग गेम देखे जा सकते हैं।
दिल्ली में अब तक हुए हैं 76 आईपीएल मैच
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों द्वारा जीते गए मैच: 34.
दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते मैच: 42.
मैच टाई: 0
छोड़े गए मैच: 0
उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर: 128 - ऋषभ पंत (डीसी) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2018
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े: 5/13 - लसिथ मलिंगा (एमआई) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2011
उच्चतम टीम स्कोर: 231/4 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स, 2011
न्यूनतम टीम स्कोर: 83 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2013
उच्चतम सफल रन-चेज़: 219/6 - मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2021
औसत पहली पारी का स्कोर: 162
दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिच नार्जे, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, सरफराज खान, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे , लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, अमन खान, फिल साल्ट, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिले रोसौव।
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव , आर साई किशोर, नूर अहमद, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications