DC vs CSK Match: दिल्ली में मई की दोपहरी में मुकाबला, कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज
Pitch and Weather Report in Hindi: दिल्ली में मई की दोपहरी में होने जा रहा है आज का मुकाबला। कड़े मौसम के बीच कैसा रहेगा पिच का मिजाज।

DC vs CSK Match Pitch and Weather: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज दिन का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने जा रहा है। यह इन दोनों टीमों के लिए लीग स्टेज का आखिरी मैच भी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को वहां पहुंचने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है।
दिल्ली की टीम ने अपना पिछला मैच जीता था और वह आज भी चेन्नई सुपर किंग्स की पार्टी खराब करने के इरादे से उतरेंगे लेकिन सीएसके की टीम काफी मजबूत है और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में एकजुट दिखाई दे रही है।
पिच रिपोर्ट- अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजी के लिए बहुत आसान नहीं रही है। आज दोपहर का मैच है तो चुनौतियां गर्मी में खेलने के लिए और भी कड़ी होने जा रही हैं।
इस सीजन में दिल्ली में पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन रहा है और खुद कप्तान डेविड वार्नर स्वीकार चुके हैं कि यह पिच बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण रही है। मजेदार बात यह है कि स्पिनरों की तुलना में तेज गेंदबाजों ने ज्यादा विकेट लिए हैं।
अभी तक हुए 6 मुकाबलों में तेज गेंदबाज 40 विकेट और स्पिनर 32 विकेट ले चुके हैं। सीएसके के कोच माइक हसी के अनुसार इस पिच पर आज आज हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद कम है।

मौसम की बात करें तो मई के बीच में भरी दोपहरी में दिल्ली की जमीन पर खेलना कैसे होगा, यह कोई छुपी हुई बात नहीं है। भयंकर गर्मी के बीच तापमान 43 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है।
चेन्नई सुपर किंग्स को हालांकि फिर भी अपने घर जैसा ही महसूस होगा लेकिन दिन में धूप की इतनी तेज तपन दोनों ही टीमों के लिए एक चुनौती जरूर है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा यानी बारिश और बादलों की कोई आंखमिचौली नहीं होगी और पूरा गेम खेलने के लिए मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications