DC vs CSK: ऋतुराज गायकवाड़ ने बल्ले से बरपाया कहर, लगाए 7 गगनचुंबी छक्के, जब ठोके 79 रन

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेवोन कॉन्वे ने 87 रनों की पारी खेली।

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings

DC vs CSK, 67th Match, Indian Premier League 2023: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने पहले ही ओवर से दिल्ली के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रमक रुख अपना लिया। दिल्ली के गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरसते नजर आए।

पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी: ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने दिल्ली के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी निभाई। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक जमाने का काम किया। इस अहम मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली के सामने बड़ा स्कोर बना लिया है।

गायकवाड़ ने खेली ताबड़तोड़ पारी: ऋतुराज गायकवाड़ ने 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे के बीच 141 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर चेन्नई को बेहतर स्थिति में ला दिया। ऋतुराज गायकवाड़ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद पवेलियन लौट गए।

50 गेंद में 79 रन: ऋतुराज गायकवाड़ 50 गेंद में 79 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी पारी में तीन चौके और सात छक्के लगाए। पिछले कुछ सीजन से ऋतुराज गायकवाड़ लगातार चेन्नई के लिए रन बना रहे हैं। इस सीजन भी ओपनिंग करते हुए उन्होंने टीम को कई मुकाबलों में तेज शुरुआत दिलाई है।

डेवोन कॉन्वे का अर्धशतक: ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा डेवोन कॉन्वे ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन डेवोन कॉन्वे का छठा अर्धशतक रहा। डेवोन कॉन्वे अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी की बदौलत चेन्नई की टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में सफल रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), राइली रूसो, यश ढुल, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, चेतन साकरिया, खलील अहमद, एनरिच नार्त्जे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+