CSK vs SRH: 'कोई है जो अभी भी विकेट के पीछे से मैच पलट देता है....' जडेजा-धोनी की जोड़ी ने जीता फैंस का दिल

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad: चेन्नई के चेपक स्टेडियम में एक बार फिर धोनी की टीम हावी दिखाई पड़ रही है। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad

CSK vs SRH, 29th Match, Indian Premier League 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर अपनी विकेटकीपिंग से अक्सर फैंस को हैरान करने का काम करते रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक बार फिर धोनी ने कमाल की विकेटकीपिंग का प्रदर्शन किया है।

जडेजा का प्रदर्शन रहा कमाल: रवींद्र जडेजा के लिए यह मैच गेंद के साथ शानदार गुजरा है। चार ओवर के अपने स्पेल में उन्होंने 22 रन देकर तीन बड़े विकेट हासिल किए। इनमें से एक विकेट में महेंद्र सिंह धोनी का भी बड़ा योगदान रहा। धोनी ने मयंक अग्रवाल को कमाल की स्टंपिंग कर आउट किया।

धोनी ने बिखेरा जादू: ऐसा बहुत कम बार होता है कि कोई बल्लेबाज बाहर निकलकर शॉट लगाने के प्रयास में चूक जाए और धोनी के हाथों आउट होने से बच पाए। मयंक अग्रवाल ने जडेजा की गेंद पर आगे निकल शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन धोनी ने गेंद पकड़कर उन्हें स्टंप आउट कर दिया।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ: धोनी-जडेजा की जुगलबंदी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस इन दोनों ही खिलाड़ियों को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि कोई है जो अभी भी विकेट के पीछे से मैच पलट देता है। वहीं सर जडेजा को भी फैंस से खासा प्यार मिल रहा है।

कप्तान का बल्ला खामोश: महीश तीक्षणा ने कप्तान एडेन मार्करम को आउट कर हैदराबाद की कमर तोड़ दी। तीक्षणा ने मार्करम को विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच कराया। वह 12 गेंदों में 12 रन बना सके। वहीं हेनरिच क्लासेन 16 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए।

हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैरी ब्रूक के साथ मयंक अग्रवाल की जगह अभिषेक शर्मा को ओपनिंग के लिए भेजा। लेकिन टीम का यह एक्सपेरिमेंट फेल रहा। आकाश सिंह ने हैरी ब्रूक को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट करा चेन्नई को पहली सफलता दिलाई।

अभिषेक शर्मा ने बनाए 34 रन: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 34 रनों की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने अभिषेक शर्मा को रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। बतौर ओपनर अभिषेक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। इसके बाद राहुल त्रिपाठी बड़े शॉट लगाने की कोशिश में आउट हो गए।

ऐसे देखें लाइव मैच: एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को फैंस फ्री में देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के कई चैनलों पर हिंदी, अंग्रेजी, उड़िया, पंजाबी, भोजपुरी समेत कई अन्य भाषाओं में मैच का प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+