CSK vs RR Match Prediction: आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा? जानें किस टीम को मिलेगी पटखनी

CSK vs RR Winner Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स घरेलू मैदान पर खेल रही है, इसलिए उनका पलड़ा भारी है। राजस्थान रॉयल्स के इन-फॉर्म खिलाड़ी टीम को मैच जिता सकते हैं।

CSK vs RR

CSK vs RR Who will win Today Match: आईपीएल के मजुदा सीजन का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होने वाला यह मैच रोमांचक होने की संभावना है क्योंकि दोनों टीमें धाकड़ दिख रही हैं। चेन्नई की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में है, वहीँ संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व कर रहे हैं। दोनों टीमों ने इस सीजन अब तक 3-3 मैच खेले हैं और 2-2 मैचों में जीत के अलावा 1-1 मैचों में पराजय झेली है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था। राजस्थान रॉयल्स ने असम के गुवाहाटी में खेलते हुए अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पराजित किया था। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच में किसकी जीत हो सकती है, इसका विश्लेषण यहां किया गया है।

CSK बनाम RR बल्लेबाजी विभाग

चेन्नई के बैटिंग क्रम में ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे और अजिंक्य रहाणे हैं और तीनों तगड़ी फॉर्म में हैं। रहाणे ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की धुनाई की थी। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स के पास यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन शिमरोन हेटमायर जैसे खिलाड़ी हैं। इनकी भी अच्छी फॉर्म है। इस क्षेत्र में दोनों टीमें बराबरी पर दिखाई दे रही हैं।

CSK बनाम RR गेंदबाजी विभाग

चेन्नई के पास तुषार देशपांडे और माहीश तीक्ष्णा हैं। राजस्थान रॉयल्स के पास ट्रेंट बोल्ट और रविचंद्रन अश्विन हैं। इनके अलावा चेन्नई के राजवर्धन हैंगरगेकर का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। रॉयल्स के पास युजवेंद्र चहल भी हैं। गेंदबाजी में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा थोड़ा भारी है क्योंकि जेसन होल्डर के रूप में एक ऑल राउंडर भी उनके पास हैं।

CSK बनाम RR आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा

एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 7 मैच हुए हैं और 6 बार चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली है। इस मामले में चेन्नई का पलड़ा भारी है। पिछले 5 मैचों में चेन्नई ने 1 मैच जीता है, रॉयल्स को 4 मैचों में जीत मिली है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के जीतने की संभावना ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+