IPL 2023, CSK vs RR: चेन्नई और राजस्थान के बीच टक्कर आज, चेपॉक स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट

Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals: चेन्नई और राजस्थान के मैच में मौसम को लेकर किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

CSK vs RR

IPL 2023 CSK vs RR: आईपीएल का कारवां एक बार फिर से चेन्नई पहुँच गया है। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस सीजन का यह पहला मैच है। राजस्थान रॉयल्स ने तीन मैचों में 2 जीत दर्ज करते हुए 4 अंक हासिल किये हैं। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स ने भी दो मैचों में जीत हासिल की है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला देखना को मिल सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों टीमों की बल्लेबाजी सुदृढ़ दिखाई दे रही है। चेन्नई में ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज भी धाकड़ फॉर्म में चल रहे हैं। राजस्थान के ओपनर जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल ने धमाका किया है। उनके अलावा खुद कप्तान संजू सैमसन तगड़ी फॉर्म में हैं। इस हिसाब से देखा जाए, तो चेन्नई के गेंदबाजों को भी काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

CSK बनाम RR पिच रिपोर्ट (CSK vs RR Pitch Report)

चेन्नई की पिच का इतिहास देखा जाए तो यह बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यह पिच हार्ड है, जो मैच आगे बढने पर टूट जाती है। इस वजह से बाद में स्पिनरों को मदद मिलती है। चेन्नई सुपर किंग्स के पास काफी बेहतरीन स्पिनर हैं। पिच पर घास नहीं होने की वजह से भी गेंद टर्न लेती है। इस तरह बाद में बैटिंग करना थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है। हालांकि टॉस जीतकर बैटिंग करना आदर्श निर्णय हो सकता है।

CSK बनाम RR मौसम अपडेट (CSK vs RR Weather Update)

चेन्नई में मौसम गर्म रहने के आसार हैं और इसमें नमी देखने को मिल सकती है। दोपहर में तापमान 33 डिग्री के करीब रह सकता है। शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। शहर समुद्र के करीब है इसलिए नमी हर समय बनी रहेगी। बारिश जैसी कोई संभावना नहीं है। इसलिए चेन्नई और राजस्थान के बीच एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+