IPL 2023: मैच हारने के बावजूद मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड, इन खिलाड़ियों ने जीता फैंस का दिल

Chennai Super Kings vs Punjab Kings: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले को आखिरी गेंद पर जीतने में कामयाबी हासिल की।

Chennai Super Kings vs Punjab Kings:

CSK vs PBKS, 41st Match, Indian Premier League 2023: चेन्नई के चेपक स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने चेन्नई को मात दे दी है। चेन्नई को उसके घर पर ही हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता। पंजाब किंग्स ने 201 रन के लक्ष्य को 20वें ओवर के आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। इस सीजन पंजाब की यह पांचवीं जीत रही।

डेवोन कॉन्वे ने जीता दिल: चेन्नई सुपरकिंग्स को भले ही इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हो। लेकिन डेवोन कॉन्वे ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का जमकर मनोरंजन किया। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 92 रन डेवोन कॉन्वे ने बनाए। यही वजह है कि टीम को हार मिलने के बावजूद डेवोन कॉन्वे को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

कई खिलाड़ियों को मिला है अवॉर्ड: डेवोन कॉन्वे से पहले भी इस सीजन आईपीएल में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनकी टीम भले ही हार गई हो, लेकिन उन्होंने टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया है। इन सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए इन्हें प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड से नवाजा भी गया है।

मार्श को मिला था अवॉर्ड: शनिवार हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। मिचेल मार्श हारने वाली टीम का हिस्सा थे, उसके बाद भी उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। इस मैच में मिचेल मार्श ने गेंदबाजी के दौरान 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए थे। वहीं बल्लेबाजी के दौरान 39 गेंदों में 6 छक्के और 1 चौका लगाते हुए 63 रन बनाए।

वेंकटेश अय्यर बने थे हीरो: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने शतक जड़ा था। इस मैच में केकेआर को हार मिली थी। लेकिन वेंकटेश अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने का काम किया। वेंकटेश अय्यर ने महज 51 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

शिखर धवन को मिला मैन ऑफ द मैच: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स को हार मिली थी। लेकिन पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने नाबाद 99 रन बनाने का काम किया था। शिखर धवन की शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। धवन ने 99 रनों की संघर्षशील पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+