CSK vs PBKS: चेन्नई में सीजन का पहला डे मैच, कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज, बारिश के भी हैं चांस

CSK vs PBKS: आईपीएल 2023 के 41वें मैच में सीएसके की टीम अपने होम ग्राउंड पर पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला करने जा रही है। दोपहर के समय शुरू होने वाले इस मुकाबले में बारिश के भी आसार बताए जा रहे हैं।

IPL 2023 CSK vs PBKS

CSK vs PBKS Pitch and Weather in Hindi: आईपीएल के 16वें सीजन का 41वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच में होने जा रहा है। पंजाब किंग्स के सामने चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी की टीम से बचने की बहुत बड़ी चुनौती है।

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की उन टीमों में शामिल है जो अपने घरेलू मैदान पर वाकई में जबरदस्त प्रदर्शन करती है। इसी सीजन में हमने देखा है कई टीमों ने अपने 'अवे' मैच भी आसानी से जीते हैं लेकिन सीएसके को उसके घर में हराना किसी के लिए टेढ़ी खीर साबित होता है।

पिच- आज चेन्नई में आईपीएल के मौजूदा सीजन का पहला डे मुकाबला है। इससे पहले सभी मैच शाम के समय हुए हैं। डबल हेडर का यह पहला मैच दोपहर के समय खेला जाएगा इसीलिए दोनों ही कप्तानों को ओस की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

आम तौर पर अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लक्ष्य का पीछा करना चाहती है लेकिन इस धीमी पिच पर पहले बल्लेबाजी करना भी खराब आईडिया नहीं होगा।

ये पिच हमेशा स्पिनरों को जबरदस्त मदद देने के लिए जानी जाती है जहां रवींद्र जडेजा ने पिछली बार सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की थी। सीएसके के पास इस पिच पर जडेजा के अलावा मोईन अली और महेश तीक्ष्णा जैसे नियमित गेंदबाज है। पिछला मैच यहां पर लो स्कोरिंग मुकाबला रहा था जहां बल्लेबाजों को शॉट खेलने में तकलीफ भी हुई थी।

मौसम की बात करें तो यहां थोड़ा ट्विस्ट है क्योंकि मैच के समय में बारिश के चांस 50% तक है। यह मुकाबला दोपहर 3:30 पर शुरू होगा और बारिश के कारण कुछ रुकावट भी आ सकती है। लेकिन मौसम की भविष्यवाणी इतनी खराब नहीं है कि पूरा मुकाबला धूल जाए। ऐसे में मैच तो मैच का नतीजा देखने के लिए मिलेगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला लाइव स्ट्रीमिंग कहां पर देखें-

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आप आज का मैच मोबाइल पर जियो सिनेमा के जरिए देख सकते हैं। टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भारत में यह मुकाबला देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+