CSK vs MI Winner Prediction: दो चैम्पियन टीमों का मुकाबला, कौन होगा आज के मैच का विजेता

CSK vs MI Match Prediction: आईपीएल के इस महा मुकाबले में कौन सी टीम मारेगी बाजी। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का विजेता कौन होगा।

IPL 2023 CSK vs MI

आईपीएल 2023 में आज चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने होम ग्राउंड पर चिर प्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस के साथ मुकाबला करेगी। इन दोनों ही टीमों के मुकाबले हर सीजन में महा मुकाबले के जैसे होते हैं। दोनों ने मिलकर 9 आईपीएल खिताब जीते हुए हैं। जो बताता है कि ये कितनी बड़ी टीमे हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड- यहां मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहता है क्योंकि दोनों टीमों के बीच हुए 36 मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 तो मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं। लेकिन पिछले 5 मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने तीन बार मुंबई इंडियंस को मात दी है।

हालिया फॉर्म- यहां पर भी चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी है जिन्होंने इसी सीजन में मुंबई इंडियंस को वानखेड़े स्टेडियम में 7 विकेट से आसानी से हराया था। इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स अंक तालिका में 10 मैच में 5 जीत और एक 'नो रिजल्ट' के साथ 11 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है तो मुंबई इंडियंस की टीम 9 में से 5 मैच जीत कर छठे स्थान पर है।

होम ग्राउंड रिकॉर्ड- लेकिन जब बात होम ग्राउंड रिकॉर्ड की आती है तो सीएसके अपने ही मैदान पर पिछड़ जाती है और मुंबई इंडियंस का पलड़ा एक बार फिर पूरी तरह भारी हो जाता है क्योंकि रोहित शर्मा एंड कंपनी ने एम चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके के खिलाफ 6 मैच जीते हैं और दो ही हारे हैं।

वही इस सीजन में चिदंबरम स्टेडियम में हुए चार मुकाबलों में भी सीएसके दो बार जीती है और दो बार हारी है। पिछले मैच में उन्हें पंजाब किंग्स के हाथों 4 विकेट से हार मिली थी।

एम चिदंबरम स्टेडियम पर ओवरऑल रिकॉर्ड- चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने एम ए चिदंबरम स्टेडियम में 64 मुकाबले खेले हैं जहां वे 43 में जीतने में कामयाब रहे हैं तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने 17 मैच यहां खेले हैं और वे 10 मैच जीतने में कामयाब रहे हैं। इस लिहाज से चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा फिर भारी है।

करंट मोमेंटम- चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अपनी पिछले तीन मैचों में कोई जीत नहीं मिली है। सीएसके ने पिछले तीन में दो मैच हारे हैं और पिछला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बारिश के चलते बगैर नतीजे के समाप्त हुआ था। जाहिर है मोमेंटम उनके पक्ष में बिल्कुल भी नहीं है तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने पिछले पांच में तीन में जीते हैं और वे पिछले दो मैच लगातार जीतकर आ रहे हैं।

कौन होगा आज के मैच का विजेता- चेन्नई सुपर किंग्स को चिदंबरम स्टेडियम में किसी भी स्थिति में किसी भी टीम के खिलाफ संभावित विजेता घोषित करना बहुत ही आसान काम है लेकिन आज के मैच में मुंबई इंडियंस के पिछले रिकॉर्ड और जीत की हालिया फार्म को देखते हुए रोहित शर्मा एंड कंपनी इस मैच के संभावित विजेता के तौर उभर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+