CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाया जीत का छक्का, चेपॉक में मुंबई इंडियंस को बुरी तरह हराया

CSK vs MI: मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई।

CSK vs MI

CSK vs MI Match: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट पर 139 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में खेलते हुए चेन्नई ने 4 विकेट पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस सीजन चेन्नई ने मुंबई को दूसरी बार पराजित कर दिया। 2010 के बाद चेन्नई ने अपने घर में मुंबई को हराया है। 13 साल का सूखा चेन्नई ने समाप्त किया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत रही। कैमरन ग्रीन ने 6 रन बनाये। इशान किशन ने 7 रन बनाये और रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गये। आईपीएल इतिहास में उनके नाम 16 डक हो गए हैं, यह एक अनचाहा रिकॉर्ड है।

मुंबई ने 3 विकेट पर 14 रन पर गंवा दिए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और नेहल वढेरा ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। सूर्यकुमार 26 रन बनाकर आउट हो गए। नेहल वढेरा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जमाई। वह 51 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हो गए।

ट्रिस्टन स्टब्स ने निराश करने वाला प्रदर्शन किया। वह 21 गेंदों का सामना कर 20 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इस तरह मुंबई इंडियंस 8 विकेट पर 139 रनों का स्कोर बना पाई। चेन्नई के लिए पथिराना ने 3 विकेट झटके। उनके अलावा तुषार पांडे और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने बेहतरीन बैटिंग की। दोनों ने तेजी से खेलते हुए 46 रनों की भागीदारी की। गायकवाड़ 16 गेंदों का सामना कर 30 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद अजिंक्य रहाणे 17 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। अम्बाती रायडू ने 12 रन बनाये। डेवोन कॉनवे अच्छी बैटिंग करते हुए फिफ्टी बनाने के प्रयास में धीमे हो गए और 44 के निजी स्कोर पर चलते बने।

शिवम दुबे ने 18 गेंदों में नाबाद 26 और धोनी ने नाबाद 2 रन बनाये। इस तरह चेन्नई ने 17।4 ओवर में 4 विकेट पर 140 रन बनाकर मैच जीत लिया। पीयूष चावला ने मुंबई के लिए 2 विकेट झटके। चेन्नई ने सीजन का छठा मैच जीत लिया।

https://hindi.oneindia.com/news/sports/cricket/ipl-2023-csk-vs-mi-16-ducks-of-rohit-sharma-unwanted-record-of-ipl-history-770739.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+