CSK vs MI Batting Prediction: आज कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन, ये है दिग्गजों का मुकाबला

IPL 2023 MI vs CSK Prediction in Hindi: आज वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है जहां ये बल्लेबाज सर्वाधिक रन बनाने वाले संभावितों की लिस्ट में शामिल हैं।

IPL 2023 CSK vs MI Batting Prediction:

MI vs CSK Kaun Banayega Sabse Jayda Run: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मैच नंबर 12 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने 'अवे' मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम में होगी जहां उनका सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ सीजन बहुत अच्छे नहीं रहे और इस बार भी उन्होंने हार के साथ शुरुआत की है, लेकिन वे आज अपने होम ग्राउंड पर जीत के लिए उतरना चाहेंगे। आज के मैच में रन बनाने वाले टॉप 3 संभावित बल्लेबाज कौन हो सकते हैं-

1. रुतुराज गायकवाड़- नंबर एक की बात करें तो सीएसके के रुतुराज गायकवाड आएंगे जिन्होंने अभी तक 2 मैचों में 74.50 की औसत और 183.5 के स्ट्राइक रेट के साथ 149 रन बना दिए हैं। रुतुराज गायकवाड भले ही भारतीय क्रिकेट टीम से पिछले कुछ समय से बाहर हों, लेकिन इस सीजन में वे सीएसके के x-factor नजर आ रहे हैं। उन्होंने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 50 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली थी और दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 31 गेंदों में 57 रन बनाए थे। वे दोनों ही मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन पाए लेकिन उनका प्रदर्शन जल्द ही यह भी दिलाएगा।

2. रोहित शर्मा- मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर खास नजरें रहेंगी जो अपने पहले मैच में बड़ा स्कोर करने से चूक गए। रोहित बहुत अच्छी फॉर्म के साथ आईपीएल में नहीं आए हैं और उन्होंने इस लीग में पिछले 2 साल में कोई बहुत बड़ी पारियां भी नहीं खेली है लेकिन जो क्लास उनके पास मौजूद है उसको देखते हुए रोहित शर्मा पर दांव लगाना गलत नहीं होगा क्योंकि वह एक बहुत बड़े ओपनर हैं। हिटमैन ने पिछले मैच में 10 गेंद खेलते हुए केवल एक ही रन बनाया था। लेकिन वानखेड़े पर जमकर रन बरसते हैं और रोहित घरेलू दर्शकों के सामने रन जरूर करना चाहेंगे।

3. सूर्यकुमार यादव- नंबर 3 पर हैं सूर्यकुमार यादव जिन्होंने पिछले मैच में 16 गेंदों में केवल 15 रन बनाए थे और उससे पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन गोल्डन डक का सामना करने के बाद उनकी मनोस्थिति कोई बहुत अच्छी नहीं दिखाई दे रही है। लेकिन रोहित की तरह यह बल्लेबाज भी बहुत बड़ा खिलाड़ी है और T20 क्रिकेट में इनसे बड़ा बल्लेबाज भारत में नहीं माना जाता है। वे आज की फ्लैट पिच पर अपने 360-डिग्री के शॉट लगाते हुए रनों का सूखा समाप्त कर सकते हैं।

दो डार्क हॉर्स कौन हो सकते हैं- यहां पर आप चेन्नई सुपर किंग्स के भरोसेमंद ओपनर डेवोन कोनवे को रख सकते हैं जिन्होंने पिछले मैच में 47 रनों की पारी खेलकर बहुत अच्छी शुरुआत दी थी और वे किसी भी मैच में बड़े स्कोर कर सकते हैं।

2. ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं तिलक वर्मा जो अभी अनकैप्ड प्लेयर हैं। वह मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से पिछले सीजन में कमाल कर चुके हैं और इस बार भी आरसीबी के खिलाफ एमआई के पहले मैच में उन्होंने 46 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की पारी खेली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+