CSK vs KKR: रिंकू-नितीश ने मचाया गदर, केकेआर ने चेन्नई को घर में घुसकर मारा

CSK vs KKR: रिंकू सिंह के लिए यह आईपीएल काफी शानदार रहा है। नितीश राणा ने भी बेहतरीन फॉर्म दर्शाई है।

Nitish Rana and Rinku Singh

CSK vs KKR: कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उनके ही घर में हरा दिया। केकेआर ने जीत के साथ प्लेऑफ़ की दौड़ दिलचस्प बना दी है। रिंकू सिंह और नितीश राणा ने शानदार अर्धशतक जमाए। चेन्नई से मिले 145 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने उन्नीसवें ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की खराब शुरुआत रही। ऋतुराज गायकवाड़ 17 और रहाणे 16 के निजी स्कोर पर चलते बने। रायडू भी 4 रन बना चलते बने। कॉनवे ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन वह भी संयम खो बैठे और 30 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

चेन्नई सुपर किंग्स के 5 विकेट 72 के कुल स्कोर पर ही गिर गए थे। मुश्किल स्थिति में शिवम दुबे और जडेजा ने मिलकर टीम को संभाला। दोनों ने मिलकर एक अहम भागीदारी करते हुए चेन्नई को 100 के पार पहुंचा दिया। जडेजा धीमा खेले लेकिन यही टीम की आवश्यकता थी।

मयंक अग्रवाल अंत तक क्रीज पर टिके रहे और 48 के स्कोर पर नाबाद लौटे। उन्होंने टीम को 6 विकेट पर 144 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारेन की फिरकी का जादू चला। चक्रवर्ती ने 2 और नारेन ने भी 2 विकेट अपने नाम किये।

जवाब में खेलते हुए केकेआर की शुरुआत भी खराब रही। ओपनर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 1 और जेसन रॉय 12 के निजी स्कोर पर चलते बने। वेंकटेश अय्यर भी 9 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय केकेआर की टीम का कुल स्कोर महज 33 रन था और स्थिति खराब थी।

कप्तान नितीश राणा और रिंकू सिंह ने स्थिति को समझते हुए बैटिंग की। दोनों ने मिलकर एक अहम और बड़ी भागीदारी की। टीम को 100 के पार लेकर जाने का लक्ष्य लेकर खेलते हुए उन्होंने यही किया। सेट होने के बाद राणा और रिंकू ने धमाकेदार शॉट भी खेले। रिंकू सिंह ने 39 गेंदों में फिफ्टी जमा दी। इस सीजन यह उनकी तीसरी फिफ्टी है। राणा ने भी 38 गेंदों में फिफ्टी जड़ी। रिंकू 54 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन अपना काम कर चुके थे। नितीश राणा ने 44 गेंदों में 57 रन की नाबाद पारी खेली। रसेल 2 रन पर नाबाद लौटे। केकेआर ने 9 गेंद शेष रहते 4 विकेट पर 147 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+