CSK vs KKR: शिवम दुबे ने जड़ा खतरनाक छक्का, जान बचाकर भागी केकेआर की चीयरलीडर्स, देखें वीडियो

Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे शिवम दुबे ने इस सीजन अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है।

Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders

CSK vs KKR, 61st Match, Indian Premier League 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन शिवम दुबे का बल्ला जमकर बल्ला बोल रहा है। शिवम दुबे ने चेन्नई के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। केकेआर के खिलाफ शिवम दुबे ने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने का काम किया।

शिवम दुबे का फॉर्म जारी: चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करने वाले शिवम दुबे शानदार फॉर्म जारी है। पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ दुबे ने 12 गेंदों में 25 रन बनाए थे। दुबे ने केकेआर के खिलाफ भी टीम के लिए सबसे अधिक 48 रन बनाए। दुबे ने 34 गेंदों में 48 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया।

जड़ा कमाल का छक्का: अपनी 48 रन की पारी के दौरान शिवम दुबे ने एक चौका और तीन छक्का लगाने का काम किया। इस दौरान शिवम दुबे ने एक छक्का ऐसा लगाया कि गेंद सीधे जाकर केकेआर की चीयरलीडर्स के पास जाकर गिरी। जिसके बाद चीयलीडर्स वहां से भागती हुई नजर आईं।

शॉट देख भागी चीयरलीडर्स: 12वें ओवर की सुयश शर्मा की पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे ने कवर्स की दिशा में छक्का लगाया। बाउंड्री लाइन के बाहर चीयरलीडर्स कुर्सी पर बैठी हुईं थी और गेंद जाकर सीधे उनके ऊपर जाकर गिरी। जिसके बाद चीयरलीडर्स ने तुरंत वहां से भागना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

चेन्नई ने बनाए 144 रन: टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने छह विकेट पर 144 रन बनाने का काम किया। शिवम दुबे अर्धशतक बनाने से चूक गए, लेकिन उन्होंने अहम 48 रनों की पारी खेली। इसके अलावा टीम के लिए डेवोन कॉन्वे ने 30 और जडेजा ने 20 रन बनाने का काम किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती।

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+