CSK vs GT, Final: कहीं इतिहास रिपीट न हो जाये, धोनी फैन्स ने रिजर्व डे को लेकर जताई बड़ी चिंता
चेन्नई और गुजरात के बीच रविवार को आईपीएल का फाइनल मुकाबला नहीं खेला जा सका। बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया और अब यह सोमवार को खेला जाएगा।

IPL 2023, MS Dhoni: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला फाइनल मैच रविवार को नहीं हो पाया। इस मैच को रद्द कर दिया गया। खास बात तो यह रही कि मैच में टॉस भी नहीं हुआ और मुकाबला रिजर्व डे यानी सोमवार को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बारिश कुछ मौकों पर रुकी लेकिन बाद में फिर से तेज हुई। अम्पायरों ने भी 11 बजे के करीब आज का खेल रद्द करने की घोषणा कर दी। इसके बाद अब सोमवार को यह मैच खेला जाएगा। टॉस का समय वही रहेगा।
इस बीच महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें चल रही हैं। धोनी को लेकर फैन्स दावा कर रहे हैं कि एक पुराना इतिहास यहाँ न दोहरा दिया जाए। साल 2019 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का अंतिम मैच था और बारिश के कारण मुकाबला रिजर्व डे तक गया था।
उस वर्ल्ड कप में रिजर्व डे के दिन भारत को हारकर बाहर होना पड़ा था। धोनी का वह अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साबित हो गया। इसे लेकर फैन्स चिंता जता रहे हैं। उनका मानना है कि इस बार भी रिजर्व डे है और धोनी का यह अंतिम मैच न हो जाए। सीजन में धोनी के आखिरी मैच को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली है।
हालांकि धोनी ने कभी अपने मुंह से नहीं कहा कि उनका यह अंतिम सीजन है। उनकी तरफ से कुछ हिंट आए थे। धोनी के फैन्स उनकी हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। इस बार उन्होंने रिजर्व डे को वर्ल्ड कप में उनके अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच से जोड़ दिया।
सोमवार को आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या चाहेंगे कि मैच में जीत दर्ज करते हुए लगातार दो बार ख़िताब जीतने वाली टीम का गौरव हासिल किया जाए। दूसरी तरफ धोनी यह चाहेंगे कि पांच बार खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी की जाए।












Click it and Unblock the Notifications