CSK vs GT, Qualifier 1: मैच से पहले जानिए मौसम का हाल, गुजरात या चेन्नई पिच से किसे मिलेगा फायदा!

IPL 2023, CSK vs GT Qualifier 1: आईपीएल 2023 के प्लेऑफ का पहला मुकाबला मंगलवार यानी 23 मई को खेला जाएगा। गुजरात और चेन्नई के बीच फाइनल के लिए भिड़ंत होगी।

ipl 2023

IPL 2023 CSK vs GT Weather Report: मंगलवार को चेन्नई और गुजरात के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने की होगी। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड शानदार रहा है। लेकिन चेन्नई को उसके होमग्राउंड में हराना हार्दिक पंड्या की टीम के लिए आसान नहीं होगा।

गुजरात का पलड़ा भारी: गुजरात टाइटंस की टीम ने आरसीबी को हराकर अपनी जीत के लय को बरकरार रखा है। चेन्नई के खिलाफ आईपीएल में गुजरात की टीम अब तक कोई भी मुकाबला नहीं हारी है। ऐसे में चेन्नई के खिलाफ गुजरात का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं, इन तीनों ही मैचों को गुजरात ने अपने नाम किया है।

पिच से किसे होगा फायदा: चेन्नई की एमए चिदंबरम स्टेडियम गेंदबाजों की मददगार पिच रही है। इस मैदान में स्पिन गेंदबाजों को बहुत ज्यादा मदद मिलती हैं। दोनों ही टीमों के पास कई स्पिन के विकल्प मौजूद हैं। राशिद खान और नूर अहमद की जोड़ी इस पिच पर गुजरात के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं चेन्नई महीश तीक्षणा और रवींद्र जडेजा भी दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

बारिश का खतरा नहीं: फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि इस मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं है। मौसम की रिपोर्ट के अनुसार 23 मई यानी मंगलवार को चेन्नई का तापमान दिन के दौरान 36 डिग्री सेल्सियस और रात में 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं दिन के दौरान बारिश की 5% और रात में 6% संभावना है। इसलिए मैच पर बारिश का असर पड़ने की संभावना ना के बराबर है।

लो स्कोरिंग हो सकता है मैच: चिदंबरम स्टेडियम में पिछले कई मैचो में लो स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। वहीं इस मैदान में रन चेस करना आसान नही रहता हैं, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों की जीतने की संभावनाएं यहां अधिक रहती है। ऐसे में दोनों में से टॉस जीतने वाली टीम इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+