IPL 2023: ओटीटी सब्सक्रिप्शन लेने का झंझट खत्म! आईपीएल के सभी मैच ऐसे फ्री में देखें LIVE
IPL 2023 streaming free: आईपीएल के 16वें सीजन का आनंद फैंस फ्री में उठा सकते हैं। आईपीएल देखने के लिए उन्हें किसी भी तरह की सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है।

IPL Watch Free on jio cinema: आईपीएल 2023 शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च से होना है। इस सीजन आईपीएल में पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले सीजन गुजरात की टीम राजस्थान को हराकर आईपीएल खिताब को जीतने में कामयाबी हासिल की थी। गुजरात की कोशिश इस सीजन की शुरुआत भी जीत से करने की होगी।
जियो सिनेमा पर देख सकेंगे आईपीएल
अहमदाबाद में होने वाले आईपीएल के पहले मैच को फैंस टीवी और मोबाइल पर फ्री में देख सकते हैं। पिछले साल तक डिज्नी+ हॉटस्टार पर आईपीएल के सभी मैचों का आयोजन किया जाता था। लेकिन साल 2023 में जियो के पास मैच की लाइव स्ट्रीमिंग राइट्स है। लिहाजा जियो सिनेमा एप के जरिए फैंस आसानी से मैच का मजा उठा सकते हैं। इस मैच को देखने के लिए उन्हें बस कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।
नहीं खर्च करना होगा एक भी पैसा
आईपीएल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप्लीकेशन पर फ्री में टेलीकास्ट की जाएगी। मैच का प्रसारण 4K क्वालिटी के साथ-साथ 12 भाषाओं में किया जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि फैंस को इन मुकाबलों को देखने के लिए एक भी पैसा खर्च नहीं करना होगा। इस टूर्नामेंट को देखने के लिए आपको किसी भी तरह का कोई सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा। ऐसे में ज्यादातर लोग लाइव मैच का आनंद फ्री में उठा सकेंगे।
गुजरात से होगा चेन्नई का सामना
हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस का सामना पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से होना है। पिछले सीजन गुजरात ने चेन्नई को दोनों मुकाबलों में शिकस्त दी थी। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की कोशिश अब गुजरात के खिलाफ पलटवार करने की होगी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच की शुरुआत 7:30 बजे से होगी जबकि टॉस आधा घंटा पहले शाम 7 बजे किया जाएगा।
दोनों टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), राशिद खान, राहुल तेवतिया, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, शिवम मावी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, डेविड मिलर, आर साई किशोर, अभिनव सदरंगानी, अल्जारी जोसेफ, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, रिद्धिमान साहा, जयंत यादव, विजय शंकर, केएस भरत, ओडियन स्मिथ, मोहित शर्मा, नूर अहमद, उर्विल पटेल प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकंडे, साईं सुदर्शन।
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिंधु, काइल जैमीसन, अजय मंडल, भगत वर्मा।












Click it and Unblock the Notifications