CSK vs GT: जिसका डर था वही हुआ, चेन्नई की बैटिंग के दौरान बारिश से रुका खेल
CSK vs GT, Final: चेन्नई सुपर किंग्स टीम की पारी के दौरान बारिश आई और मुकाबले को रोकना पड़ा। मैदान को कवर्स से ढक दिया गया।

CSK vs GT, Final: जिसका डर था वही हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले में बारिश का खलल देखने को मिला है। चेन्नई की पारी के दौरान बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा है। चेन्नई को गुजरात ने 215 रनों का लक्ष्य दिया है। चेन्नई ने तीन गेंदों में बिना कोई विकेट गंवाए 4 रन बनाये थे। तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और पिच को कवर्स से ढक दिया गया।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस के समय ही कह दिया था कि बारिश के आसार हैं इसलिए हम पहले फील्डिंग करना चाहते हैं। टॉस जीतकर धोनी ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया था। हालांकि गुजरात ने तूफानी बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 214 रन जड़े दिए।
ब्रॉडकास्टर्स की मानें तो बारिश रुकने के बाद मैदान को फिर से तैयार करने में 20 से 30 मिनट लगेंगे। तब तक ओवर भी नहीं काटे जाएंगे। हालांकि बारिश रुकने में देरी होने पर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ज्यादा बारिश परेशानी का सबब बन सकती है।
बारिश आने के बाद सबसे पहले पिच को कवर्स से ढका गया। इसके बाद स्क्वेयर एरिया को भी कवर्स से ढका गया। फैन्स ने भी बारिश में भीगने का आनन्द उठाया। इससे पहले रविवार को जमकर हुई बारिश के कारण मैच नहीं हुआ था। रिजर्व डे में ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications