VIDEO: धोनी को चोट भी नहीं पाया झुका, चोटिल घुटने के साथ दिलाई ट्रॉफी, ऐसे करते थे तैयारी

MS Dhoni in IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन आईपीएल में चोटिल होने के बावजूद लगातार चेन्नई के लिए खेलते रहे।

ipl 2023

MS Dhoni Viral Video Strapping His Knee: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 16वें सीजन का खिताब अपने नाम किया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी गोल्डन डक का शिकार हो गए। लेकिन विकेट के पीछे से उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने शुभमन गिल को स्टंप आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिला दी।

चोटिल घुटने के साथ मैदान में धोनी: महेंद्र सिंह धोनी फाइनल मैच में भी चोटिल घुटने के साथ मैदान में उतरे थे। धोनी गुजरात के खिलाफ मैच से पहले घुटनों में पट्टी बांधते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी अपने घुटनों पर पट्टी बांधते हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी की इस हिम्मत को फैंस की तरफ से खूब सराहना मिल रही है।

घुटने की हुई सर्जरी: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धोनी का ऑपरेशन डॉक्टर डिनशॉ परदीवाला ने किया है। सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के हेड डॉक्टर डिनशॉ परदीवाला ने इससे पहले ऋषभ पंत का भी ऑपरेशन किया था। सर्जरी के बाद धोनी फिलहाल अस्पताल में है। धोनी की सर्जरी से अब उनका अगला सीजन खेलना पक्का माना जा रहा है।

धोनी ने जीती पांचवीं ट्रॉफी: महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। चेन्नई ने गुजरात को पांच विकेट से हराकर आईपीएल का 16वां खिताब अपने नाम किया। आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब कप्तानों में धोनी की गिनती होती है। धोनी ने पांचवां खिताब जीतकर रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है।

चोटिल होने पर भी नहीं मानी हार: धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। सीएसके हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एमएस धोनी की चोट को लेकर कहा था कि धोनी इस पूरे सीजन घुटने की दर्द से गुजर रहे थे। इसके बावजूद भी उन्होंने आईपीएल में खेलते रहने का फैसला किया था। धोनी एक प्लानिंग के तौर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+