CSK vs DC Match Prediction: टॉप फॉर्म में डीसी तो होम ग्राउंड पर है चेन्नई, कौन जीतेगा आज का मैच

CSK vs DC Match Winner Prediction: आईपीएल 2023 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबला है। कौन होगा इस मैच का विजेता?

IPL 2023 CSK vs DC

IPL 2023 CSK vs DC Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के मैच नंबर 55 में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम अपने होम ग्राउंड एम ए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में एक और मुकाबला खेलने जा रही है। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ होगा।

हालिया फॉर्म- चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले पांच में दो मैच हारे हैं दो जीते हैं और एक में कोई नतीजा नहीं निकला। उन्होंने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को बढ़िया तरह से मात दी थी। वही दिल्ली कैपिटल्स की टीम और भी बेहतरीन फॉर्म में हैं जिन्होंने पिछले पांच में चार मैच जीते हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड- दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड में चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी है जिन्होंने 17 मैत जीते हैं जबकि 10 मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं। पिछले सीजन में जब दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई के खिलाफ खेला था तो डीसी को 91 रनों की भारी-भरकम हार मिली थी।

होम ग्राउंड एडवांटेज- चेन्नई की टीम अपने होम ग्राउंड पर इतनी बेहतरीन है कि उन्हें कभी भी आप मुकाबले से नजरअंदाज नहीं कर सकते। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम आंकड़ों के लिहाज से काफी भारी थी लेकिन चेन्नई ने जिस तरह से होम ग्राउंड में पांच बार के चैंपियन को मात दी, उसके बाद आज दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुश्किलें खड़ी होनी तय है।

मौजूदा सीजन में होम ग्राउंड रिकॉर्ड- इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने होम ग्राउंड पर 5 मुकाबले खेल चुकी है जिसमें उन्हें तीन में जीत मिली है। खास बात यह है कि अब सीएसके की टीम लगातार दो मैच चेन्नई में ही खेलने हैं और यहां से उनके प्लेऑफ के चांस तय हो जाएंगे।

कौन होगा विजेता- आज का मैच के क्लियर विजेता के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम सबकी पसंदीदा है। चाहे पुराने रिकॉर्ड की बात हो या हालिया मैच की, धोनी एंड कंपनी जीत की दावेदार है। दिल्ली के पक्ष में केवल उनका मोमेंटम जाता है क्योंकि उन्होंने पिछले पांच मैचों में चार जीत हासिल की हैं। लेकिन मैच की संभावित विजेता सीएसके है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+